T20 World Cup में एडम जम्पा ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने
Adam Zampa: ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर एडम जम्पा ने ओमान के खिलाफ चार विकेट लेकर टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। वह छह प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एडम जम्पा (फोटो-सोशल मीडिया)
Adam Zampa Create History in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का 40वां और आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत हासिल हासिल कर ली है। इस जीत में शानदार प्रदर्शन करने वाले एडम जम्पा को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
ओमान के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने शानदार प्रदर्शन किया। दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 3.2 ओवरों में 21 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। टी20 वर्ल्ड कप में यह जम्पा का 6ठा प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार है। इसके साथ ही जम्पा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में 8 बार मैन ऑफ द मैच बने हैं। वहीं अब 6 प्लेयर ऑफ मैच के पुरस्कार के साथ जम्पा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। गेल, जयवर्धने, और शेन वॉटसन ने टी20 विश्व कप में 5-5 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है।
सम्बंधित ख़बरें
वानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
MI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डीकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी
CSK फैंस के लिए खुशखबरी, टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे MS Dhoni, क्या SRH के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे ‘थाला’?
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
- 8 – विराट कोहली
- 6 – एडम ज़म्पा
- 5 – क्रिस गेल
- 5 – महेला जयवर्धने
- 5 – शेन वॉटसन
वहीं इस उपलब्धि के साथ एडम जम्पा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। एडम जम्पा ने टी20 वर्ल्ड कप में 4 बार 4 विकेट लिए हैं।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में रिकॉर्ड जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म, ओमान को बुरी तरह रौंदा
T20 WC में सबसे ज़्यादा 4 विकेट लेने वाले
- 4 – एडम ज़म्पा
- 3 – शाकिब अल हसन
- 3 – सईद अजमल
- 3 – राशिद खान
- 3 – एनरिक नॉर्खिया
मुकाबले का हाल
पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया को ओमान ने जीत के लिए 105 रन का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 62 गेंद रहते यह मैच जीता। लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक बची गेंदों के आधार पर संयुक्त रूप से यह सबसे बड़ी जीत है। 2024 में इंग्लैंड ने भी अमेरिका के खिलाफ 116 का लक्ष्य 62 गेंद शेष रहते हासिल किया था।
