अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों पर अर्धशतक बनाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो भारत के लिए टी20 आई में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma Scores fifty in 14 Balls: गुवाहाटी में रविवार (25 जनवरी) को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे T20I मैच में वर्ल्ड नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
T20I में भारत के लिए सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। युवराज ने 19 सितंबर, 2007 को डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ़ केवल 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। वहीं हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 19 दिसंबर, 2025 को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे।
भारत के लिए T20I में सबसे तेज 50 रन
| खिलाड़ी | गेंदें | विपक्षी टीम | स्थान | तारीख |
|---|---|---|---|---|
| युवराज सिंह | 12 | इंग्लैंड | डरबन | 19 सितंबर 2007 |
| अभिषेक शर्मा | 14 | न्यूज़ीलैंड | गुवाहाटी | 25 जनवरी 2026 |
| हार्दिक पांड्या | 16 | दक्षिण अफ्रीका | अहमदाबाद | 19 दिसंबर 2025 |
| अभिषेक शर्मा | 17 | इंग्लैंड | मुंबई (WS) | 2 फरवरी 2025 |
| केएल राहुल | 18 | स्कॉटलैंड | दुबई (DISC) | 5 नवंबर 2021 |
| सूर्यकुमार यादव | 18 | दक्षिण अफ्रीका | गुवाहाटी | 2 अक्टूबर 2022 |
वहीं इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने 25 गेंद या उससे कम में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 9 बार ऐसा कारनामा किया है। वहीं इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही सूर्या ने भी यह कारनामा 9वीं बार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
फिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें निकलीं झूठी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह?
भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान कहा- भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ साबित नहीं करना…
यह भी पढ़ें: T20I में संजू सैमसन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली गेंद पर आउट होने वाले भारत के…
T20I में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक
- 9 अभिषेक शर्मा*
- 9 सूर्यकुमार यादव
- 7 फिल नमक
- 7 एविन लुईस
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर T20I में सबसे तेज़ अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है। उन्होंने 27 सितंबर, 2023 को हांगझोऊ में मंगोलिया के खिलाफ एशियन गेम्स मैच में केवल 9 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक
| खिलाड़ी | टीम | गेंदें | विपक्षी टीम | स्थान | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|
| दीपेंद्र सिंह ऐरी | नेपाल | 9 | मंगोलिया | हांगझोऊ | 27 सितंबर 2023 |
| युवराज सिंह | भारत | 12 | इंग्लैंड | डरबन | 19 सितंबर 2007 |
| मिर्ज़ा अहसान | ऑस्ट्रिया | 13 | लक्ज़मबर्ग | इल्फोव काउंटी | 31 अगस्त 2019 |
| तदिवानाशे मरुमानी | ज़िम्बाब्वे | 13 | गाम्बिया | नैरोबी (रुआराका) | 23 अक्टूबर 2024 |
| मुहम्मद फहद | तुर्की | 13 | बुल्गारिया | सोफिया | 12 जुलाई 2025 |
| जान फ्रायलिंक | नामीबिया | 13 | ज़िम्बाब्वे | बुलावायो | 18 सितंबर 2025 |
