Abhishek Sharma पर BCCI ने लगाया जुर्माना साथ ही दी एक और सजा, KKR के खिलाफ ऐसा क्या किया कि भड़क गए रेफरी?
Abhishek Sharma : केकेआर के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना। आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के कारण मैच फीस में कटौती और डिमेरिट पॉइंट की कार्रवाई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Abhishek Sharma (Image- Social Media)
Abhishek Sharma IPL 2026 Penalty: सनराइजर्स हैदराबाद के आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। यह कार्रवाई कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आईपीएल के आचार संहिता के उल्लंघन के चलते की गई। अभिषेक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया है।
मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने महज 21 गेंदों में 48 रन की तेजतर्रार पारी खेली। ट्रेविस हेड के साथ उनकी जोड़ी ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए सिर्फ 34 गेंदों में 82 रन जोड़े। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 52 रन की संयमित पारी खेली, जिसकी बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी पूरी तरह नाकाम रही। अंगकृष रघुवंशी ने 52 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। रिंकू सिंह ने 25 गेंदों में 35 रन बनाए, लेकिन खराब तालमेल और रन-आउट के कारण टीम दबाव में आ गई। पूरी टीम 161 रन पर सिमट गई और हैदराबाद ने 65 रन से बड़ी जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 2nd T20: भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
वैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की, तो फिर संजू या अभिषेक में से कौन, इस स्टार खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?
SRH ने आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में KKR को हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
SRH की अच्छी गेंदबाजी
गेंदबाजी में सनराइजर्स के खिलाड़ी भी प्रभावी रहे। जयदेव उनादकट ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी ने दो-दो विकेट झटके, जबकि हर्ष दुबे को भी एक सफलता मिली। हैदराबाद के लिए यह मुकाबला जीत की खुशी लेकर आया, लेकिन अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना उनकी शानदार पारी के बीच एक हल्की निराशा जरूर बन गया।
अर्धशतक से चूके Abhishek Sharma
अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में भले ही अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने एक महत्वपूर्ण शतक जरूर पूरा किया। वह सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए आईपीएल में 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें टीम के खास खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर दिया है।
यह भी पढ़ें- गेंदबाजी करना भूल गए वरुण चक्रवर्ती? अभिषेक शर्मा ने एक ओवर में कूट डाले 25 रन, देखें ये वायरल वीडियो
Abhishek Sharma डेविड वॉर्नर के बाद दूसरा नाम
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड David Warner के नाम है, जिन्होंने 143 छक्के लगाए हैं। अब अभिषेक शर्मा भी इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने साल 2019 से लगातार इस टीम के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई है और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर खास मुकाम हासिल किया है।
