BCCI ने ठुकराया तो अब मिला MCA का साथ, मुंबई क्रिकेट ने अभिषेक नायर को दी बड़ी जिम्मेदारी
भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अभिषेक नायर को मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स का मेंटर नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे को एआरसीएस अंधेरी की टीम का मेंटर बनाया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अभिषेक नायर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के बाद मुंबई में टी20 लीग खेला जाएगा। टी20 मुंबई लीग का आगाज 26 मई से होगा। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 जून को खेला जाएगा। इस लीग कुल 8 टीमें भाग लेंगी। मुंबई के इस लीग को और भव्य बनाने के लिए इसमें कई इंटरनेशनल खिलाड़ी को भी जोड़ा जा रहा है। वहीं भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर और पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे को एक-एक टीम का मेंटर बनाया गया है।
भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अभिषेक नायर को मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स का मेंटर नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे को एआरसीएस अंधेरी की टीम का मेंटर बनाया गया है। इन दोनों पूर्व खिलाड़ियों के जुड़ने से यह टूर्नामेंट और मजेदार होने वाला है। टी20 मुंबई लीग की वापसी 6 साल बाद हो रही है।
IPL में कोलकाता के साथ जुड़े अभिषेक नायर
गौरतलब है कि अभिषेक नायर को हाल ही में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच पद से हटाया गया था। इसके बाद वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में एक बार फिर अपनी भूमिका में लौट आए। वहीं पारस म्हाम्ब्रे, जो लंबे समय तक भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच रहे हैं, अब घरेलू क्रिकेट में युवा प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने के लिए तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
न्यू चंडीगढ़ में 29 मई का मौसम अपडेट डरावना, अगर RR बनाम GT मुकाबला रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
रूपाली चाकणकर के पास हैं बड़े नेताओं के वीडियो! महिला कार्यकर्ता के कथित आरोप से मचा हड़कंप
दिल्ली में फडणवीस, शिंदे और सुनेत्रा पवार का डेरा; अमित शाह से मुलाकात की एकनाथ शिंदे ने बताई असली वजह
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
टी20 मुंबई लीग में ओमकार साल्वी, राजेश पवार, अतुल रानाडे और प्रवीण तांबे जैसे मुंबई क्रिकेट के जाने-माने नाम मुख्य कोच की भूमिका में नजर आएंगे। इससे यह स्पष्ट होता है कि लीग न केवल खिलाड़ियों बल्कि कोचों और सहयोगी स्टाफ के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरेगी।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
MCA के अध्यक्ष ने जताई खुशी
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने लीग की वापसी को लेकर खुशी जताई और कहा कि हम एमसीए में स्थानीय कोच और सहयोगी कर्मचारियों को बढ़ावा देने और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य है कि उन्हें न केवल मुंबई क्रिकेट बल्कि भारतीय क्रिकेट में भी आगे बढ़ने और योगदान देने के अधिक अवसर मिलें। इस लीग में अब तक 2800 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इतनी भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन होना यह प्रमाण है कि इसकी लोकप्रियता और महत्व 6 साल बाद भी कम नहीं हुई।
