Ranji Trophy: जम्मू कश्मीर को रणजी का खिताब दिलाने वाले आकिब नबी, IPL 2026 में इस टीम के लिए मचाएंगे कोहराम

Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। टीम की इस यादगार जीत में 29 वर्षीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन कर अहम भूमिका निभाई।
जम्मू कश्मीर को रणजी ट्रॉफी दिलाने वाले आकिब नबी, IPL 2026 में इस टीम के लिए मचाएंगे कोहराम
आकिब नबी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Auqib Nabi IPL Team For 2026: रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में जम्मू-कश्मीर की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार खिताब अपने नाम किया। पारस डोगरा की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में कर्नाटक को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर ट्रॉफी जीती। इस जीत के साथ जम्मू-कश्मीर ने घरेलू क्रिकेट में नया अध्याय लिखा और उन टीमों के दबदबे को चुनौती दी, जिनका लंबे समय से टूर्नामेंट पर कब्जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर ने तोड़े सभी अनुमान

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में मुंबई, कर्नाटक और विदर्भ जैसी मजबूत टीमों का दबदबा देखने को मिलता रहा है, लेकिन इस सीजन जम्मू-कश्मीर ने सभी भविष्यवाणियों को गलत साबित कर दिया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में संतुलित प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले में कर्नाटक जैसी अनुभवी टीम के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। पहली पारी में हासिल बढ़त ने टीम की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई।

आकिब नबी बने जीत के सबसे बड़े हीरो

जम्मू-कश्मीर की इस ऐतिहासिक सफलता में कई युवा खिलाड़ियों ने योगदान दिया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा 29 वर्षीय तेज गेंदबाज आकिब नबी की रही। उन्होंने पूरे सीजन अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। अहम मौकों पर विकेट निकालकर उन्होंने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और खिताब जीतने में बड़ी भूमिका निभाई।

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

आकिब नबी के शानदार प्रदर्शन का असर अब इंडियन प्रीमियर लीग में भी देखने को मिलेगा। वह आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन में 8 करोड़ 40 लाख रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था। रणजी ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन के बाद अब आईपीएल में उनसे काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं।

रणजी ट्रॉफी में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में 10 मैचों में कुल 60 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के इतिहास में एक सीजन में 60 या उससे अधिक विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे तेज गेंदबाज बने। इससे पहले भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, जब पिछले सीजन में उन्होंने 44 विकेट लेकर दूसरा स्थान हासिल किया था। लगातार दो सीजन में 100 से ज्यादा विकेट लेकर उन्होंने अपनी निरंतरता साबित की है।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आकिब नबी ने 41 मैचों की 67 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 18.37 की औसत से 156 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। वहीं टी20 क्रिकेट में 34 मुकाबलों में 43 विकेट लेकर उन्होंने सीमित ओवर फॉर्मेट में भी अपनी उपयोगिता साबित की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com