Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WPL 2026 के ऑक्शन में विदर्भ के 8 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, दिशा-भारती व मोना पर रहेगी नजरें

WPL 2026 Auction List: डब्ल्यूपीएल 2026 नीलामी में विदर्भ की 8 खिलाड़ी शामिल हुई हैं। भारती फुलमाली, दिशा कासट और मोना मेश्राम जैसी स्टार खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें रहेंगी।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 22, 2025 | 10:09 AM

विदर्भ महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

WPL 2026 Auction List Announced: बीसीसीआई ने शुक्रवार को टाटा विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की नीलामी सूची जारी कर दी, जिसमें कुल 277 खिलाड़ी 73 स्लॉट्स के लिए दावेदारी करेंगी। इस बार विदर्भ क्रिकेट ने बड़ा प्रभाव छोड़ते हुए 8 खिलाड़ियों को नीलामी सूची में जगह दिलाई है. नीलामी का आयोजन 27 नवंबर को दिल्ली में होगा।

ऑक्शन की लिस्ट में विदर्भ से दिशा कासट, भारती फुलमाली, मोना मेश्राम, कंचन नागवानी, कोमल झांझड़, आर्या गोहाने, गार्गी वानकर और लतिका इनामदार को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में भारती फुलमाली ही डब्ल्यूपीएल में पिछले सीजन खेलने में कामयाब रही थी। उन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रखा है।

भारती फुलमाली ने पिछले साल खेली थी धमाकेदार पारी

भारती फुलमाली पिछले सीजन की एकमात्र विदर्भ प्रतिनिधि थीं। इस बार अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर सुर्खियों में हैं। गुजरात जायंट्स की ओर से उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 40* (29 गेंद) और मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। सीनियर वूमेन्स टी20 ट्रॉफी में भी उन्होंने 176 रन, 157.14 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए और 2 ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार जीते।

VPTL की विजेता कप्तान दिशा कासट पर रहेगी नजरें

विदर्भ की कप्तान दिशा कासट ने 2023 में आरसीबी के साथ डब्ल्यूपीएल खिताब जीता था। वह इस बार शानदार फॉर्म में है। उन्होंने हालिया सीनियर वूमेन्स टी20 ट्रॉफी में 292 रन बनाए और विदर्भ को सुपर लीग चरण तक पहुंचाया। विदर्भ प्रो टी20 लीग (वीपीटीएल) 2025 में उनकी टीम ‘ऑरेंज टाइग्रेसेस’ विजेता रही और दिशा ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनीं। दिशा ने खुद को 10 लाख की ब्रैकेट में रखा है।

यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना की आंखों पर पट्टी बांध ले गया स्टेडियम, फिर पलाश मुच्छल ने घुटने पर बैठकर किया प्रपोज

मोना मेश्राम पर रहेगी फ्रेंचाइजियों की नजरें

मोना मेश्राम भी इस बार फ्रेंचाइजी टीमों की नजर में रहेंगी। उन्होंने पिछले महीने टी20 ट्रॉफी में 212 रन बनाए और वीपीटीएल में बल्ले व गेंद, दोनों से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी टीम को रनरअप बनाया। मोना ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रखा है। वहीं, गेंदबाजी में कोमल झांझड़ ने वीपीटीएल में 6 विकेट लेकर ‘पर्पल कैप’ जीती और 4/17 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज किए। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपए है। आर्या गोहाने ने टी20 ट्रॉफी में 9 विकेट झटके, जबकि गार्गी वानकर और लतिका इनामदार भी ₹10 लाख के बेस प्राइस ब्रैकेट में शामिल हैं।

50 भारतीय खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

नीलामी सूची में 194 भारतीय (52 कैप्ड, 142 अनकैप्ड) और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 50 भारतीय और 23 विदेशी स्लॉट्स उपलब्ध हैं। इस बार 19 खिलाड़ियों ने 50 लाख रुपए की सबसे ऊंची बेस प्राइस श्रेणी में अपना नाम दर्ज कराया है। विदर्भ की 8 खिलाड़ियों का शामिल होना यह संकेत देता है कि क्षेत्रीय महिला क्रिकेट नई ऊंचाइयों को छू रहा है और डब्ल्यूपीएल 2026 में उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी।

8 players from vidarbha will be up for grabs in the wpl 2026 auction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2025 | 10:00 AM

Topics:  

  • Cricket
  • Indian Women's Cricket Team
  • Women's Cricket
  • Women's Premier League
  • WPL

सम्बंधित ख़बरें

1

गिलक्रिस्ट और धोनी से लेकर ऋषभ पंत तक, इन विकेटकीपरों ने संभाली है टीम की कमान; देखें पूरी लिस्ट

2

IND vs SA: ऋषभ पंत बने भारत के 38वें टेस्ट कप्तान, जानिए अब तक कौन-कौन संभाल चुका है कमान

3

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में खत्म हुआ भारत का सफर, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा फाइनल

4

पाकिस्तान के खिलाफ जारी रहेगी नो-हैंडशेक पॉलिसी? BCCI ने कहा- हम ज्योतिषी नहीं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.