Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारतीय टीम के विक्ट्री परेड में कई फैंस की बिगड़ी तबीयत, 11 लोग पहुंचे अस्पताल

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में विक्ट्री परेड में लाखों की संख्या में फैंस की भीड़ उमड़ी। जिसकी वजह से कई फैंस को मामूली चोट आ गई। साथ ही कई लोग बेहोश भी हो गए, जिसकी वजह से कम से कम 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jul 05, 2024 | 02:19 PM

टीम इंडिया का विक्ट्री परेड (सौजन्यः एक्स)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीतने का जश्न मुंबई में फैंस के बीच जमकर मनाया। भारतीय टीम के साथ जश्न मनाने के लिए लाखों की संख्या में फैंस मुंबई के सड़कों पर उतर आए। इस भीड़ की वजह से कई लोगों को मामूली चोट भी आई है। जबकि कम से कम 11 लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा। वहीं कई लोग बेहोश भी हो गए।

भीड़ में चोटिल होने के साथ सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या की शिकायत वाले नौ लोगों को जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेजे ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स के डीन ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है। अधिकारियों ने बताया कि एक प्रशंसक को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास सरकारी सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक अन्य व्यक्ति को दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और उपचार के बाद उसे भी घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- रोहित-कोहली के डांस ने मचाया तहलका, ढोल पर जमकर थिरकाए पैर- देखें वीडियो

सम्बंधित ख़बरें

आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर

IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी

IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी

मरीन ड्राइव में बृहस्पतिवार की शाम भारतीय क्रिकेट टीम का विजय जुलूस देखने हजारों प्रशंसक उमड़े। पुलिस ने एहतियातन भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया और मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम के बीच व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई।    मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर ने विजय जुलूस के दौरान भीड़ पर नियंत्रण और बेहतर व्यवस्था के लिए पुलिस बल की सराहना की।

फनसालकर ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘आज बारिश के बीच मरीन ड्राइव पर विशेष भीड़ प्रबंधन के लिए मुंबई पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मियों की विशेष सराहना।” उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘हमने सुनिश्चित किया कि यह हमारे विजेता और प्रशंसकों के लिए एक खास पल बना रहे। साथ ही मुंबई के लोगों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद। हमने मिलकर इसे संभव बनाया है।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

11 fans taken to hospital after join team india victory parade in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2024 | 02:19 PM

Topics:  

  • T20 World Cup 2024
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.