सहवाग से लेकर गिल तक, इन भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट में बनाए हैं हाईएस्ट स्कोर

शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए और 387 गेंदों पर 30 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 269 रन बनाए।
सहवाग से लेकर गिल तक, इन भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट में बनाए हैं हाईएस्ट स्कोर
सहवाग, गिल और करुण नायर (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक बनाकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। शुभमन गिल ने एजबेस्टन ने 269 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए हैं।

शुभमन गिल ने इस मैच की पहली पारी में 387 गेंदों का सामना करते हुए 269 रन बनाए। इस दौरान 30 चौके और 3 छक्के लगाए। उनका 269 रन का स्कोर टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सातवां सबसे बड़ा स्कोर है। भारत के लिए तीन मौकों पर कुल दो बल्लेबाजों ने एक पारी में 300 से अधिक रन बनाए हैं।

तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे सहवाग

सहवाग टेस्ट क्रिकेट में 300 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे। उन्होंने 2004 में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक मुल्तान में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। सहवाग ने पारी की शुरुआत की और 375 गेंदों पर 309 रन बनाए। दिल्ली के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मार्च 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना दूसरा तिहरा शतक बनाया था। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में सहवाग ने पहली पारी में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 304 गेंदों पर 319 रन बनाए थे। करुण नायर ने 2016 में 16 से 20 दिसंबर तक चेपक स्टेडियम में इंग्लिश टीम के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए 381 गेंदों पर 303 रन बनाए थे।

टेस्ट में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर

खिलाड़ी विपक्षी रन गेंदें 4/6 स्थान वर्ष
वीरेंद्र सहवाग पाकिस्तान 309 375 39/6 मुलतान 2004
वीरेंद्र सहवाग दक्षिण अफ्रीका 319 304 42/5 चेन्नई 2008
करुण नायर इंग्लैंड 303* 381 32/4 चेन्नई 2016
वीरेंद्र सहवाग श्रीलंका 293 254 40/7 मुंबई (बीएस) 2009
वीवीएस लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया 281 452 44/0 कोलकाता 2001
राहुल द्रविड़ पाकिस्तान 270 495 34/1 रावलपिंडी 2004
शुभमन गिल इंग्लैंड 269 387 30/3 बर्मिंघम 2025
विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका 254* 336 33/2 पुणे 2019
वीरेंद्र सहवाग पाकिस्तान 254 247 47/1 लाहौर 2006
सचिन तेंदुलकर बांगलादेश 248* 379 35/0 ढाका 2004

गिल इंग्लैंड में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान हैं और उन्होंने गुरुवार (3 जुलाई) को टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उनसे पहले किसी भारतीय कप्तान द्वारा टेस्ट पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। अक्टूबर 2019 में पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच के दौरान कोहली ने नंबर 4 बल्लेबाज के तौर पर 254 रन बनाए थे।

टेस्ट मैच की एक पारी में कप्तान द्वारा सर्वोच्च स्कोर का ओवरऑल रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम है। अप्रैल 2004 में सेंट जॉन्स में खेले गए वेस्टइंडीज-इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान लारा ने 400 (नाबाद) रन बनाए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com