- Hindi News »
- Sports »
- Coach Gautam Gambhir Praised Hardik Pandya
Gambhir On Hardik: तो इसलिए गंभीर हुए थे हार्दिक के मुरीद…मामला फाइनल कनेक्शन का है
हार्दिक पांड्या ने पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हार्दिक के लिए आईपीएल 2024 कुछ खास नहीं रहा था।
- Written By: संजय बिष्ट

गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स)
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अपने सबसे अच्छे दौर से गुजर रही है। टीम ने साल 2023 में वनडे विश्वकप के फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद साल 2024 में कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने अपना दूसरा टी20 विश्वकप जीता। अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की भी ट्रॉफी को भारतीय टीम ने अपने नाम कर विश्व क्रिकेट में अपनी धाक जमाई है। चैंपियन ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने कुल 5 मुकाबले खेले और इन सभी मैच में टीम ने जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में भारत की टीम अन्य टीमों की तुलना में काफी मजबूत दिखाई दी। इसके पीछे की वजह भारत के पास नियमित ऑलराउंडर खिलाड़ियों का होना था।
इस लिस्ट में सबसे उपर हार्दिक पांड्या का नाम आता है। हार्दिक पांड्या ने पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हार्दिक के लिए आईपीएल 2024 कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन इसके बाद उन्होंन टी20 विश्वकप 2024 में शानदार वापसी की थी। उसके बाद से अब तक हार्दिक शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन कर रहे हैं।
गंभीर ने हार्दिक को बताया था एक्सफैक्टर
बीते गुरुवार को स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की। उन्होंने हार्दिक को भारतीय टीम का सबसे उपयोगी खिलाड़ी बताया था। गंभीर ने कहा था कि, ‘हार्दिक पांड्या हमेशा दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। दुनिया में उनके जैसे केवल दो तीन ही खिलाड़ी हैं। हार्दिक मुश्किल समय में बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं और उनका प्रभाव शानदार होता है।’
सम्बंधित ख़बरें
MI vs DC: हार के बावजूद कप्तान का बड़ा कारनामा, जो अब तक हार्दिक न कर से वो कर गए सूर्यकुमार यादव
Umesh Yadav ने अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में भी हुए शामिल
Mohammed Shami: भारतीय टीम से बाहर होने पर मोहम्मद शमी का बड़ा दावा, अन्य गेंदबाजों को लेकर कही बात
HBD Murali Vijay: चुभ गई पिता की डांट…17 साल की उम्र में छोड़ा घर, फिर संघर्ष के दम पर कमाया नाम
तारीफ की ये है वजह
भारतीय टीम हाल में ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है। इस दौरान भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। खासकर हरफनमौला खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में टीम के लिए उस वक्त काम आए जब उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। भारतीय टीम का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ था। इस दौरान न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने कुल 252 रनों का लक्ष्य रखा। हांलाकि ये स्कोर कम था लेकिन इसको भी चेज करने में एक बार टीम इंडिया काफी दबाव में आ चुकी थी।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लेकिन फिर हार्दिक पांड्या ने संयमित रूप से बल्लेबाजी कर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। हांलाकि इस मैच में पांड्या ने केवल 18 रन बनाए लेकिन ये रन उस वक्त की स्थिति को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण थे। हार्दिक ने केएल राहुल के साथ मिलकर 49वें ओवर में लक्ष्य को हासिल किया। हार्दिक की इस पारी और पूरे टूर्नामेंट में दबाव की स्थिति से टीम इंडिया को बाहर निकालने के कारण कोच गौतम गंभीर ने उनकी तारीफ की थी।
Coach gautam gambhir praised hardik pandya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM














