Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

HSBC चैंपियनशिप 2025 में कार्लोस अल्काराज ने लहराया परचम, जिरी लहेच्का को हराकर खिताब में किया कब्जा

स्पेन के 22 वर्षीय कार्लोस अल्काराज ने विंबलडन क्वींस क्लब चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। विंबलडन से ठीक 8 दिन पहले स्पेन के इस युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Jun 23, 2025 | 12:47 PM

कार्लोस अल्काराज (फोटो- Carlos Alcaraz Garfia/Instagram)

Follow Us
Follow Us:

स्पेन के 22 वर्षीय कार्लोस अल्काराज ने क्वींस क्लब चैंपियनशिप (HSBC) का खिताब अपने नाम कर लिया है। विंबलडन से ठीक 8 दिन पहले स्पेन के इस युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल चेक के जिरी लहेच्का को 7-5, 6-7 और 6-2 से हराकर ये खिताब अपने नाम किया। गौरतलब है कि स्पेन के युवा खिलाड़ी के लिए ये उनका दूसरा क्वींस क्लब का खिताब है।

ये जीत अल्काराज के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा है कि इस खिताब को उठाकर वो बहुत ज्यादा खुश हैं। खिताबी जीत के बाद अल्काराज ने कहा है कि “यह टूर्नामेंट मेरे लिए बेहद खास है और वो एक बार फिर से ट्रॉफी उठाकर काफी खुश हैं।”

मैं बिना किसी उम्मीद के आया था- कार्लोस अल्काराज

इसके आगे उन्होंने कहा कि “मैं बिना किसी उम्मीद के यहां पर आया था। बस अच्छा टेनिस खेलने की कोशिश की गई। मैं भाग्यशाली हूं कि चैंपियन बना। यहां मेरे बहुत से दोस्त और परिवार वाले आए हैं, उन्होंने मुझे कोर्ट के अंदर और बाहर वास्तव में सहज महसूस कराया।”

सम्बंधित ख़बरें

आजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड

अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु को मिली 9वीं वरीयता, सात्विक-चिराग पांचवें नंबर पर; देखिए पूरी अपडेट

क्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने

अब ग्रास कोर्ट में ढल गया हूं- अल्काराज

जीत के बाद अल्काराज ने ग्रास कोर्ट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि “मिट्टी से ग्रास पर सिर्फ दो दिन के अभ्यास के बाद आना मुश्किल भरा रहा। यहां पर आने का मेरा लक्ष्य दो-तीन मैच खेलकर ग्रास पर सहज होना था, लेकिन मैं जल्द ही ग्रास पर ढल गया और मुझे इस बात पर काफी गर्व हैं।”

‘अपने चौकै के चक्कर में…’, ऋषभ पंत का ये फनी वीडियो नहीं देखा तो फिर क्या देखा

फाइनल में हार का मुंह देखने वाले खिलाड़ी चेक के जिरी लहेच्का ने भी दो सेट में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच गंवाने के बाद कहा है कि “मेरे लिए अब शब्द ढूंढने थोड़े मुश्किल हो रहे हैं, लेकिन, मैं फिर भी बहुत खुश हूं कि मुझे आज खिताब के लिए लड़ने का मौका मिला। मैंने आज अपना सबकुछ दिया, बदकिस्मती से ये पर्याप्त नहीं था। कार्लोस और उनकी टीम को उनके शानदार काम के लिए बधाई।”

Carlos alcaraz won tennis tournament queens club championships

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2025 | 12:24 PM

Topics:  

  • Sports News
  • Tennis
  • Tennis Match

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.