Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रोहित शर्मा ने विश्वकप जीतने के लिए 9 महीने से छोड़ रखा है ये काम, बीवी से लिया करते हैं मदद..!

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Oct 04, 2023 | 12:16 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे विश्व कप 2023 को लेकर कितनी तैयारी कर रहे हैं, आप इसका अंदाजा उनकी एक टिप्पणी से लगा सकते हैं। उन्होंने पिछले 9 महीने से ट्विटर, (एक्स), इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं किया है, क्योंकि इससे समय व ऊर्जा दोनों का नुकसान मानते हैं। वे इस तरह की चीजों से दूर रहकर अपना सारा ध्यान खेल पर लगाए हुए हैं।

Rohit Sharma said “I don’t have Twitter or Instagram on my phone for the past 9 months – if we have to do any commercial post, my wife handles it – these are distractions – it’s waste of time & energy – so I have decided not to have it on my phone because if it’s there – I will… pic.twitter.com/7DZmHdHSEG — Johns. (@CricCrazyJohns) October 4, 2023

 

भारतीय टीम के कप्तान की यह टिप्पणी इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के हवाले से की गई है। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा अबकी बार भारत में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप की तैयारी में पिछले कई महीनों से जुटे हुए थे। इसलिए वे खाली समय में भी ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित तमाम सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से दूर रहते हैं। इसके लिए अपने फोन से ऐसी चीजों को हटा दिया है। वह पिछले 9 महीने से सोशल मीडिया पर कोई भी गतिविधि नहीं कर रहे हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ आग उगलता है विराट का बल्ला…रोहित शर्मा भी बरपाते हैं कहर, रिकॉर्ड देखकर हो जाएंगे हैरान

विराट से भी पतले हो गए रोहित शर्मा? प्रैक्टिस सेशन का VIDEO हुआ वायरल, देखें ‘हिटमैन’ का नया अवतार

विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेइंग-11 से बाहर हुए रोहित-विराट, क्या अब इस टूर्नामेंट में दिखेंगे खेलते?

Year Ender 2025: चैंपियंस से लेकर विवाद और नए नेतृत्व तक, क्रिकेट में भारतीय टीम का ऐसा रहा ये साल

रोहित शर्मा का कहना है कि इस तरह की चीज अगर आपके मोबाइल फोन में होती हैं तो आप न चाहते हुए भी उसका इस्तेमाल करते हैं यह वेस्ट आफ टाइम और वेस्ट आफ एनर्जी ( it’s waste of time & energy) है। इसलिए उन्होंने इससे दूर रहने का फैसला किया था और ऐसी चीज वह अपने मोबाइल फोन में भी नहीं रखते हैं।

हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने ये जानकारी साझा की है कि अगर उनको कोई कमर्शियल पोस्ट करनी होती है तो उसे उनकी पत्नी हैंडल किया करती हैं। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म को उन्होंने डिस्ट्रक्शन करार दिया और कहा कि इसके जरिए व्यक्ति की समय और ऊर्जा की बर्बादी होती है।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हो आईसीसी वनडे विश्व कप में अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर खेलेगी। भारतीय टीम के दोनों वार्म अप मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे, जिससे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को अभ्यास करने का कोई मौका नहीं मिला है।

Captain rohit sharma left twitter instagram on phone last 9 months ago

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2023 | 12:16 PM

Topics:  

  • Captain Rohit Sharma
  • Rohit Sharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.