Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विश्व कप में ब्राजील से कम फॉरवर्ड होंगे अर्जेंटीना टीम में ब्यूनर्स

  • By मृणाल पाठक
Updated On: May 28, 2024 | 05:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

आयर्स: अर्जेंटीना की टीम कतर में विश्व कप के लिये नौ डिफेंडर, सात मिडफील्डर और सात फॉरवर्ड लेकर जायेगी। अर्जेंटीनी कोच लियोनल स्कालोनी की टीम का लक्ष्य अपनी कोपा अमेरिका सफलता हासिल करना है। स्कालोनी ने 26 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की जिसमें प्रतिद्वंद्वी ब्राजील की तुलना में दो फॉरवर्ड कम हैं। 

अर्जेंटीना ने 2021 में कोपा अमेरिका में जीत दर्ज की थी जो 28 साल में उसकी पहली मेजर ट्राफी थी। विश्व कप की टीम में 21 खिलाड़ी कोपा अमेरिका में खेलने वाले हैं। लियोनल मेस्सी की टीम को पिछले 35 मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। मेस्सी (35 साल) अपने पांचवें विश्व कप में खेलेंगे और पूरी संभावना है कि यह उनका अंतिम विश्व कप होगा। 

उनके साथ अन्य अनुभवी स्ट्राइकर एंजेल डि मारिया (34), डिफेंडर निकोलास ओटामेंडी (34) और गोलकीपर फ्रांको अरमानी (36) शामिल हैं। अर्जेंटीना ने फॉरवर्ड लौटारो मार्तिनेज और मिडफील्डर एंजो फर्नांडिज को भी शामिल किया है। अर्जेंटीना कतर में अपने अभियान की शुरूआत 22 नवंबर को सऊदी अरब के खिलाफ करेगा। मेक्सिको और पोलैंड की टीमें भी ग्रुप सी में शामिल हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

FIFA World Cup 2026 का ग्रुप तय, मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच; 19 जुलाई को होगा फाइनल

वर्ल्ड कप 2026 से पहले अर्जेंटीना करेगी नए खिलाड़ियों की परीक्षा, स्कालोनी ने दिए संकेत

Google Street View ने ली गलत तस्वीर, अर्जेंटीना के पुलिस को मिली शर्मिंदगी

Lionel Messi की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम करेगी भारत का दौरा, जानें कब खेला जाएगा मुकाबला

टीम: 

गोलकीपर : एमिलियानो मार्तिनेज, गेरोनिमो रूली, फ्रांको अरमानी 

डिफेंडर : नाहुएल मोलिना, गोंजालो मानटिएल, मार्कोस अकुना, क्रिस्टियन रोमेरो, जर्मन पेजेला, निकोलास ओटामेंडी, लिसांद्रो मार्तिनेज, निकोलास टागलियाफिको मिडफील्डर : रोड्रिगो डि पॉल, लियांड्रो पारेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, गुइडो रोड्रिगुएज, पापु गोमेज, एंजो फर्नांडिज, एक्सेक्विल पालासियोस 

फॉरवर्ड : एंजेल डि मारिया, लौटारो मार्तिनेज, जोक्विन कोरिया, जुलियन अल्वारेज, पाउलो डिबाला, निकोलास गोंजालेज, लियोनल मेस्सी। 

Buenos in argentina team will be less forward than brazil in world cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2022 | 11:10 AM

Topics:  

  • Argentina Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.