Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत को साउथ अफ्रीका की चुनौती, जीत के लिए बनाने होंगे 297 रन

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jan 19, 2022 | 06:24 PM

PIC: BCCI/Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA 1st ODI) के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 4 विकेट खोकर 296 रन बनाए। जिसके बाद भारत को अब इस मैच को जीतने के लिए 50 ओवर में 297 रन का लक्ष्य भेदना होगा। 

Innings Break! South Africa post a total of 296/4 on the board.#TeamIndia chase coming up shortly. Stay tuned! Scorecard – https://t.co/PJ4gV8SFQb #SAvIND pic.twitter.com/ZUklQJGFDy — BCCI (@BCCI) January 19, 2022

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान कप्तान टेम्बा बावुमा ने शतकीय पारी खेली, वहीं उनका साथ देने वाले रासी वैन डर डुसेन ने भी शानदार शतक जड़ा। रासी वैन डर डुसेन नाबाद 129 रन बनाए। पारी की शुरुआत करते हुए क्विंटन डी कॉक केवल 27 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। उनके बाद जे मलान भी कुछ कमाल नहीं कर पाए और केवल 6 रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए। साउथ अफ्रीका के ऐडेन मारक्रम भी महज़ 4 रन ही बना पाए। लेकिन कप्तान ने शतकीय पारी खेल लड़खड़ाती टीम को संभाला और 110 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने दो जबकि रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट चटकाया।

सम्बंधित ख़बरें

विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के…

5 साल की हुईं वामिका कोहली, बेटी को लेकर अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने कही दिल छू लेने वाली बातें

रोहित-कोहली और कोच गंभीर के बीच सब ठीक है? शुभमन गिल ने बताया टीम का माहौल

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला वनडे कहां और कैसे देखें लाइव?

भारत की पारी का आगाज कप्तान केएल राहुल और भारत का गब्बर शिखर धवन करेंगे। भारत को इस मैच को अपने कब्जे में करने के लिए एक मजबूत साझेदारी की ज़रूरत है। इस मैच में हाल ही में कप्तान बने रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से सीरीज से बाहर हैं, वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली इस मैच में खेलते हुए नज़र आएंगे। ऐसे में लोगों की नज़रे किंग कोहली पर होगी। कप्तानी का भार खत्म होने के बाद कोहली के फैंस को उम्मीद है कि उन्हें विराट की विराट पारी देखने मिल सकती है। 

Brilliant batting of south africa target of 297 for india to win

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2022 | 06:24 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IND Vs SA
  • India vs South Africa
  • South Africa Tour Of India
  • Team India
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.