मुक्केबाज शिव ठाकरान ने WBC एशिया महाद्वीप का खिताब जीता
- Written By: काजल चोपड़े
Updated On:
May 28, 2024 | 05:49 PM
बैंकाक: भारत (India) के सुपर मिडिलवेट मुक्केबाज (Boxer) शिव ठाकरान (Shiva Thakran) ने यहां मलेशिया (Malaysia) के आदिल हफीज (Adli Hafidz) को नॉकआउट में हराकर डब्ल्यूबीसी एशिया महाद्वीप (WBC Asia Continental Champion) में खिताब अपने नाम किया। भारतीय मुक्केबाज ने आठ दौर के मुकाबले में जीत दर्ज करके एशियाई पेशेवर मुक्केबाजी सर्किट में सनसनी फैलाई।
ठाकरान (Shiva Thakran) ने बाद में कहा,‘‘ तीन महीने पहले जब यह मुकाबला तय किया गया था तब किसी को भी विश्वास नहीं था कि मैं छठे दौर तक भी जा पाऊंगा नॉकआउट तो दूर की बात रही। कई लोगों ने मुझे पहले ही हारा हुआ मान लिया था क्योंकि मैंने एक साल से भी अधिक समय से कोई मुकाबला नहीं लड़ा था।” ठाकरान 2016 में पेशेवर मुक्केबाज बने थे और उनका रिकॉर्ड 16-3 है जिसमें आठ नॉकआउट शामिल है। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
Year Ender 2025: भारतीय मुक्केबाजों का दमदार पंच…बॉक्सिंग में महिला-पुरुष वर्ग का शानदार प्रदर्शन
इंडिया तेरा बाप है…भारतीय बॉक्सर ने दी पटखनी तो बौखलाए एंथनी टेलर, नीरज के साथ की हाथापाई; VIDEO
World Boxing Cup में प्रीति ने किया बड़ा उलटफेर, ओलंपिक पदक विजेता हुआंग सियाओ वेन को हराया
पूर्व मुक्केबाज माइक टायसन के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने केस लिया वापस
Boxer shiva thakran wins wbc asia continental title
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 29, 2022 | 04:42 PM
