Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Birthday Special: भारत की धाकड़ महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का शानदार सफर, इस एक मैच से बदली गांव की इस लड़की की जिंदगी

झूलन गोस्वामी मिताली राज से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं। उनका जन्म पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में साल 1982 को 25 नवंबर के दिन हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई जिले के चकदा कस्बे से हुई थी।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 25, 2024 | 04:30 AM

झूलन गोस्वामी (सौ. इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jhulan Goswami: भारत में सबसे ज्यादा क्रिकेट का खुमार लोगों के सर पर चढ़कर बोलता है। आज के इस दौर में पुरुष ही नहीं बल्कि महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी दुनिया भर में पहचान बना ली है। भारतीय महिला क्रिकेटरों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से वह कई सम्मान भी जीत चुकी हैं। आज हम आपको इन्हीं में से एक शानदार महिला के बारे में बताने जा रहे हैं। इस महिला खिलाड़ी का नाम झूलन गोस्वामी है। जिन्होंने सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। वह अपने तेज गेंदबाजी के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। आज वह अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं।

झूलन गोस्वामी मिताली राज से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं। साल 1997 झूलन के जीवन का सबसे अहम साल था। इस साल ईडन गार्डन में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच महिला विश्व कप का फाइनल था। इस समय झूलन सिर्फ 15 साल की थीं। उन्होंने इस फाइनल मैच को देखने के बाद ही उन्होंने यह सपना देखा कि वह एक दिन देश की तरफ से क्रिकेट खेलेंगी। जिसके बाद मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया है।

पश्चिम बंगाल में झूलन गोस्वामी का जन्म

क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का जन्म पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में साल 1982 को 25 नवंबर के दिन हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई जिले के चकदा कस्बे से हुई थी। उनके पिता का नाम निशित गोस्वामी और मां का नाम झूरना है। झूलन के पिता इंडियन एयरलाइंस में काम करते हैं। बता दें कि झूलन को बचपन से ही स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी थी लेकिन उनकी मां गली के लड़कों के साथ उन्हें क्रिकेट खेलने से मना करती थीं।

झूलन शुरू से भी काफी तेज थी वह टेनिस बॉल से गेंदबाजी करती थीं। उस समय झूलन की गेंद पर बच्चे चौके छक्के लगाते और उनकी धीमी गेंदबाजी का मजाक उड़ाते थे। लेकिन झूलन ने ठान ली थी कि वह एक तेज और शानदार गेंदबाज बनेंगी।

झूलन ने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया। इसके बाद वह भारत की तेज गेंदबाज के तौर पर उभरती गईं। करीब चार साल बाद उन्हें इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम का उपकप्तान भी बनाया गया।

झूलन के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

भारत की मशहूर गेंदबाज झूलन गोस्वामी के नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। वह दुनिया में दूसरे नंबर की सबसे तेज गेंदबाज हैं। उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 हजार से ज्यादा ओवर डालें है। ऐसा करने वाली वह दुनिया की इकलौती महिला गेंदबाज हैं। इसके अलावा महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज का खिताब भी उनके नाम है। उन्होंने कुल 333 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं।झूलन को एम ए चिदंबरम ट्रॉफी के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेट खिलाड़ी का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा साल 2010 में उन्हें अर्जुन अवार्ड और 2012 में पद्मश्री भी प्राप्त हो चुका है।

खेल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिस करें

Birthday special journey of indian female cricketer jhulan goswami how one matched her life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 25, 2024 | 04:30 AM

Topics:  

  • Jhulan Goswami

सम्बंधित ख़बरें

1

महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में इजाफा, झूलन गोस्वामी ने बताया क्यों है ये अहम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.