- Hindi News »
- Sports »
- Bcci President Sourav Ganguly Dismisses Reports Claiming He Wanted To Show Cause Virat Kohli On His Statement Over Captaincy
क्या विराट कोहली को नोटिस भेजने वाले थे सौरव गांगुली? जानें क्या बोले BCCI अध्यक्ष
- Written By: काजल चोपड़े
दरअसल, विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाने के बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ली थी।

नई दिल्ली, भारतीय टीम फ़िलहाल साउथ अफ्रीका (South Africa Tour) के दौरे पर है। लेकिन, साउथ अफ्रीका दौरे से पहले ऐसी खबर आई थी कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (BCCI President Sourav Ganguly) बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को ‘कारण बताओ’ नोटिस भेजना चाहते थे। दरअसल, विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाने के बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ली थी। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए उन्हें यह नोटिस भेजा जा रहा था।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विराट कोहली और BCCI अधिकारियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आए थे। हालांकि, अब सौरव गांगुली ने इस रिपोर्ट को झूठा करार दे दिया है। जब गांगुली से पूछा गया कि क्या वे सचमुच विराट को ‘कारण बताओ’ नोटिस भेजने चाहते थे, इस पर उन्होंने कहा कि ‘यह सब झूठ है।’
पिछले 2 महीनों से भारतीय क्रिकेट में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा में मनमुटाव होने की खबर आ रही थी। इसके बाद विराट कोहली और बीसीसीआई के बीच मतभेद होने की खबर सामने आई।
सम्बंधित ख़बरें
जब सब्र का बांध टूटा तो सौरव गांगुली जा पहुंचे पुलिस थाने, फेसबुक पेज के खिलाफ इसलिए दर्ज कराई FIR
Who is Sarpreet Singh: सरप्रीत सिंह ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रचा इतिहास, पिता चलाते हैं किराने की दुकान
टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है India A, सेमीफाइनल और फाइनल की रेस में बने रहने का ये है एकमात्र रास्ता
FIFA World Cup 2026: ग्रुप ‘जी’ में ईरान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबले, 2-2 से बराबर हुआ मैच
दरअसल, यह सब कुछ टी-20 वर्ल्ड कप से शुरू हुआ। इस टूर्नामेंट के पहले विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। टी-20 वर्ल्ड कप बतौर कप्तान उनका आखिरी टी-20 टूर्नामेंट था। इसके बाद विराट को वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया। इसके पीछे बीसीसीआई ने तर्क दिया गया कि बोर्ड सीमित ओवर्स के क्रिकेट में एक ही कप्तान चाहता है। विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाने पर सौरव गांगुली का भी बयान आया था। गांगुली ने कहा कि, उन्होंने विराट से टी-20 की कप्तानी न छोड़ने का आग्रह किया था। क्योंकि यदि वह टी-20 की कप्तानी छोड़ते हैं तो उन्हें वनडे की कप्तानी भी छोड़नी पड़ेगी।
वहीं, वनडे टीम की कप्तानी से हटाने के बाद विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, उनसे किसी ने टी-20 की कप्तानी न छोड़ने का आग्रह नहीं किया। विराट ने यह भी कहा था कि, वनडे टीम की कप्तानी से हटाने जाने की जानकारी भी उन्हें घोषणा होने के एक घंटे पहले दी गई थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीसीसीआई और विराट कोहली के बीच चल रहे मतभेद सबके सामने आ गए थे। इसके बाद यह रिपोर्ट आई थी कि सौरव गांगुली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर विराट कोहली को ‘कारण बताओ’ नोटिस भेजना चाहते थे।
Bcci president sourav ganguly dismisses reports claiming he wanted to show cause virat kohli on his statement over captaincy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब सब्र का बांध टूटा तो सौरव गांगुली जा पहुंचे पुलिस थाने, फेसबुक पेज के खिलाफ इसलिए दर्ज कराई FIR
Jun 16, 2026 | 05:18 PMखाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, बाल-बाल बची महीला; CCTV फूटेज देख सहम गए लोग
Jun 16, 2026 | 05:16 PMनागपुर जिलाधिकारी का एफडीए को सख्त अल्टीमेटम: मिलावटखोरों की अब खैर नहीं, समय सीमा में जांच कर दर्ज करें केस
Jun 16, 2026 | 05:15 PMअकोला में माहेश्वरी महिला प्रकोष्ठ का भव्य आयोजन, राम राज्याभिषेक की नाटिका ने मोहा मन
Jun 16, 2026 | 05:14 PMगड़चिरोली में श्रमशक्ति और असंगठित क्षेत्र सर्वेक्षण की शुरुआत, जिले की आर्थिक-सामाजिक तस्वीर आएगी सामने
Jun 16, 2026 | 05:13 PMराहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से 2029 में होगी भाजपा की विदाई, कांग्रेस सांसद डॉ. कल्याण काले का बड़ा दावा
Jun 16, 2026 | 05:07 PMकिसान ने मांगी DNA जांच: रेलवे प्रोजेक्ट व लाल चंदन का अनोखा विवाद, 100 साल पुराने पेड़ के मूल्यांकन को चुनौती
Jun 16, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM













