-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Basit Ali Slams Pcb Chairman Mohsin Naqvi After Pakistan Humiliation In Champions Trophy Award Presentation
उन्हें दुबई जाना चाहिए था…पाकिस्तान की हुई घनघोर बेइज्जती पर पूर्व दिग्गज ने मारी एंट्री, PCB चैयरमैन को जमकर लताड़ा
- Written By: मृणाल पाठक
बासित अली ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद आयोजित प्रेजेंटेशन सेरेमनी का मुद्दा फिर उठाया है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी के शामिल ना होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद से ही पाकिस्तान ने बवाल मचा रखा है। कभी कोई टीम इंडिया की बुराई करने में लगा हुआ है तो कभी कोई आईसीसी को ही भला-बुरा कह रहा है। इस समय ये मुद्दा काफी छाया हुआ है कि मैच के बाद पुरुस्कार सेरेमनी पर पाकिस्तान के एक भी अधिकारी को मंच पर क्यों नहीं बुलाया गया, जबकि मेजबान तो पाकिस्तान ही था। ऐसे में अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली भी इस मुद्दे में कूद गए हैं।
बासित अली ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद आयोजित प्रेजेंटेशन सेरेमनी का मुद्दा फिर उठाया है। यह समारोह दुबई में हुआ था, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी शामिल नहीं हुए थे, जिसकी वजह से पाकिस्तान के एक भी अधिकारी को मंच पर नहीं बुलाया गया था। जबकि आईसीसी चेयरमैन जय शाह, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ वहीं मौजूद थे।
बासित अली ने दी प्रतिक्रिया
पीसीबी चेयरमैन फाइनल मैच देखने नहीं गए, लेकिन बोर्ड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुहैर अहमद गए थे। सुहैर अहमद को स्टेज पर न बुलाए जाने पर पाकिस्तानी लोग और पूर्व क्रिकेटर नाराज हो गए थे। जिस पर अब बासित अली ने कहा है कि पीसीबी चेयरमैन के पास प्राइवेट जेट है, उन्हें दुबई जाना चाहिए था और अगर वह चाहते तो उसी रात वापस आ सकते थे।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
उन्हें प्राइवेट जेट से दुबई जाना चाहिए था…
फाइनल प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान सुहैर अहमद को स्टेज पर न बुलाने के फैसले पर पीसीबी अभी भी आईसीसी के स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहा है। हालांकि, आईसीसी की तरफ से कोई जवाब आने की संभावना बेहद कम है। इस पर बासित अली ने कहा, “पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को दुबई जाना चाहिए था। ये मेरे निजी विचार हैं, उनके पास प्राइवेट जेट है। चूंकि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान था, इसलिए उन्हें दुबई जाना चाहिए था और अगर वे चाहते तो उसी रात प्राइवेट जेट से वापस आ सकते थे।”
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक भी मुकाबला नहीं जीत पाया पाकिस्तान
जानकारी के लिए बता दें कि 29 साल बाद पाकिस्तान को किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। लेकिन भारत ने सुरक्षा का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया था। जिसके बाद भारत के सभी मुकाबले दुबई में खेले गए। जहां भारत ने अजय रहते हुए खिताब अपने नाम किया है। वहीं मेजबान पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला जीत पाने में असफल रहा।
Basit ali slams pcb chairman mohsin naqvi after pakistan humiliation in champions trophy award presentation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














