AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा, खेली जाएगी 3 मैचों की वनडे सीरीज
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम मई के अंत में पाकिस्तान दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जो लाहौर और रावलपिंडी में आयोजित होगी और दोनों बोर्डों के समझौते का हिस्सा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर से पाकिस्तान का दौरा करेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम मई के अंत में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों (AUS vs PAK) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज लाहौर और रावलपिंडी में खेला जाएगा। इसकी जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी है।
यह आगामी सीरीज क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच पहले से हुए एक द्विपक्षीय समझौते का हिस्सा है। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच नियमित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज आयोजित करने पर सहमति बनी थी। इसी कड़ी में इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम ने भी पाकिस्तान का दौरा किया था और टी20 विश्व कप से पहले लाहौर में तीन मैच खेले थे। उस दौरे को दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच सफल सहयोग के रूप में देखा गया था।
30 मई से 5 जून के बीच खेली जाएगा यह सीरीज
सूत्रों के अनुसार, इस बार की वनडे सीरीज के मैच 30 मई से 5 जून के बीच खेले जाने की संभावना है। हालांकि अभी मैचों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही आधिकारिक शेड्यूल जारी किया जा सकता है। लाहौर और रावलपिंडी जैसे प्रमुख मैदानों को मेजबानी के लिए चुना गया है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं और बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Pakistan Cricket Board ने मसूद को टेस्ट कप्तान बनाए रखा, सरफराज बन सकते हैं कोच: रिपोर्ट
David Warner ने मानी अपनी गलती, शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात कबूली; 7 मई को होगी सुनवाई
Australia ने महिला क्रिकेटरों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, एलिसा हीली इस लिस्ट से हुईं बाहर
क्रिकेट जगत में गूंजी शहनाई, शादी के बंधन में बंधीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की दो महिला क्रिकेटर
पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सीरीज समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम सीधे बांग्लादेश के लिए रवाना होगी, जहां उसे 9 जून से एक और वनडे श्रृंखला खेलनी है। यह लगातार अंतरराष्ट्रीय व्यस्त कार्यक्रम खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन की परीक्षा भी लेगा।
यह भी पढ़ें: Women’s T20I Challenge Trophy का शेड्यूल किया, ICC पहली बार 5 टीमों के साथ कराएगा ये टूर्नामेंट
पाकिस्तान का व्यस्त शेड्यूल
दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए भी यह समय काफी व्यस्त रहने वाला है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के समापन के बाद टीम को 8 से 20 मई के बीच बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद उनका सबसे अहम विदेशी दौरा इंग्लैंड का होगा, जो अगस्त और सितंबर में खेला जाएगा। यह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी, जिससे पाकिस्तान के लिए हर मैच का महत्व और भी बढ़ जाएगा।
कुल मिलाकर, आने वाले कुछ महीने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के लिए बेहद व्यस्त और चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जहां एक तरफ लगातार सीरीज खिलाड़ियों की परीक्षा लेंगी, वहीं दूसरी तरफ यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को और भी रोमांचक बनाएंगी।
