Asian Games 2026: टेकबॉल में क्विमसी जोआकिम सेमीफाइनल में पहुंचीं, कंबोडिया की खिलाड़ी को 2-0 से हराया

Asian Games 2026 Teqball: भारतीय टेकबॉल खिलाड़ी क्विमसी जोआकिम डिसूजा ने कंबोडिया की खिलाड़ी को 2-0 से हराकर विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह।
Quimcy Joaquim Dsouza Reaches Teqball Semifinals
क्विमसी जोआकिम डिसूजा (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Quimcy Joaquim Dsouza Reaches Teqball Semifinals: भारतीय टेकबॉल खिलाड़ी क्विमसी जोआकिम डिसूजा ने अपने एशियन गेम्स डेब्यू में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। नागोया सिटी हिगाशी स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में क्विमसी ने कंबोडिया की कोएम्यान डीवाई को 2-0 से हराया।

ग्रुप ए में जापानी खिलाड़ी को हराया

क्विमसी ने इससे पहले ग्रुप ए के अपने पहले मैच में जापान की युइना सकामोटो को 10-11, 12-11, 13-11 से हराया था। इसके बाद उन्होंने कंबोडिया की कोएम्यान को 12-9 से मात दी। इन जीत के साथ क्विमसी ने विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया।अब सेमीफाइनल में क्विमसी का सामना इंडोनेशिया की इमा सुमाया से होगा। सेमीफाइनल में जीत हासिल करने पर उनका पदक पक्का हो जाएगा।

क्विमसी का शानदार प्रदर्शन

क्विमसी जोआकिम ने मोहम्मद अनस इमरान बेग के साथ मिक्स्ड डबल्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। ग्रुप ए के पहले मैच में भारतीय जोड़ी ने फिलीपींस की जोआना अबुलेंसिया और प्रिंस अगस्टिन की जोड़ी को हराया।

अब उनका सामना कंबोडिया की बुन थूनविरेक और योर्न सोफोर्नराक्समी की जोड़ी से होगा। इसके बाद भारत की जोड़ी थाईलैंड की डेजारोन फाकपोंग और वोंगखामचन सुफावादी से खेलेगी। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच कुवैत के अलेब्राहीन सलमान और अलफैलाकॉ हेसा के खिलाफ होगा।

Quimcy Joaquim Dsouza Reaches Teqball Semifinals
Asian Games 2026 में चोट के बाद लौटीं श्रेयंका पाटिल, जापान के खिलाफ प्लेइंग XI में मिली जगह

टेकबॉल क्या है?

टेकबॉल की शुरुआत हंगरी में हुई थी। इसमें फुटबॉल के कुछ नियमों को एक घुमावदार टेबल पर खेले जाने वाले खेल के साथ जोड़ा जाता है। इसे फ्रीस्टाइल फुटबॉल और सेपक टकराव के मिश्रण के तौर पर भी समझा जा सकता है। खिलाड़ी घुमावदार टेबल टेनिस जैसी सतह का इस्तेमाल करते हैं।

टेकबॉल पहली बार आइची-नागोया 2026 एशियन गेम्स में शामिल किया गया है। इसमें कुल पांच मेडल इवेंट्स हैं जोकी पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष डबल्स, महिला डबल्स और मिक्स्ड डबल्स।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com