Asian Games 2026: रोइंग में भारत को दोहरी खबर, सतनाम-सलमान ने जीता ब्रॉन्ज; बलराज चौथे स्थान पर रहे

Asian Games Rowing: एशियन गेम्स 2026 में भारत को रोइंग में मिश्रित सफलता मिली। सतनाम सिंह और सलमान खान ने डबल स्कल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि बलराज पंवार चौथे स्थान पर रहे।
Satnam Singh And Salman Khan Win Bronze Medal
सतनाम सिंह और सलमान खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Satnam Singh And Salman Khan Win Bronze Medal: भारतीय रोवर्स सतनाम सिंह और सलमान खान ने गुरुवार को पुरुषों की डबल स्कल्स स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। दोनों ने नागरागावा इंटरनेशनल रेगाटा कोर्स पर 6:13.25 का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।

चीन के जुडी यी और यिदे नी ने 6:09.77 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के पावेल सोरिन और मेखरोजबेक ममातकुलोव ने 6:10.49 के समय के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

कैसा रहा रोइंग में प्रदर्शन

1000 मीटर की दूरी पूरी होने तक भारतीय जोड़ी तीसरे स्थान पर थी। इसके बाद 500 मीटर बाकी रहते सतनाम और सलमान दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे, लेकिन रेस के आखिरी हिस्से में वे पीछे हो गए और तीसरे स्थान पर रहते हुए रेस खत्म की।

ये एशियन गेम्स में सतनाम सिंह का दूसरा मेडल है। उन्होंने 2023 में हांगझोऊ एशियन गेम्स में पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स टीम का हिस्सा रहते हुए भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

भारतीय सेना में मिला स्थान

उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले सलमान खान को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) में शामिल किया गया था। उन्हें ट्रेनिंग और स्पोर्ट्स साइंस से जुड़ी सुविधाएं मिलीं। इसके एक साल बाद उन्होंने एशियन रोइंग कप में भी मेडल जीता।

इस प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर पदोन्नति मिली। वहीं, बलराज पंवार पुरुषों की एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में मेडल से चूक गए। उन्होंने 6:54.80 का समय निकालकर चौथा स्थान हासिल किया।

Satnam Singh And Salman Khan Win Bronze Medal
Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया, 81 रन पर ऑलआउट हुई जापानी टीम

पोडियम से बाहर हुए बलराज

बलराज पंवार एक समय चीन के झिवेई डेंग के पीछे दूसरे स्थान पर चल रहे थे। उज्बेकिस्तान के शाखबोज खोलमुरजाएव के साथ उनका अंतर भी ज्यादा नहीं था। लेकिन 500 मीटर बाकी रहते खोलमुरजाएव ने उन्हें पीछे छोड़ दिया और बलराज पोडियम से बाहर हो गए।

चीन के झिवेई डेंग ने 6:38.98 के समय के साथ गोल्ड, उज्बेकिस्तान के शाखबोज खोलमुरजाएव ने 6:41.83 के साथ सिल्वर और जापान के तात्सुया सकुरामा ने 6:46.78 के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com