Asian Games से बाहर हुए लक्ष्य सेन, ई-स्पोर्ट्स-टेबल टेनिस में भी खत्म हुआ भारत का सफर; जानें पूरा अपडेट

Asian Games 2026 एशियन गेम्स में कई खेलों में शनिवार को बिना किसी मेडल के भारत का सफर खत्म हो गया। में लक्ष्य सेन पुरुष एकल के दूसरे दौर में लोह कीन यू से 12-21, 21-15, 14-21 से हारकर बाहर हो गए।
lakshya sen lost asian games
लक्ष्य सेनसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

India Asian Games: जापान के ऐची-नागोया एशियन गेम्स में, टॉप-रैंक वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पुरुष एकल के दूसरे दौर में बाहर हो गए। उन्हें सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन कीन वोह लोह ने तीन गेम के मुकाबले में हराया।

भारत के लक्ष्य सेन एशियाई खेलों के दूसरे दौर में सिंगापुर के लोह कीन यू से 12-21, 21-15, 14-21 से हारकर बाहर हो गए। इस तरह, इन खेलों में लक्ष्य का सफर टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल के साथ खत्म हुआ।

ई-स्पोर्ट्स में मिली निराशा

वहीं, शनिवार को कई मुकाबलों में भारत का सफर खत्म हो गया। ई-स्पोर्ट्स, पुरुष टेबल टेनिस, कैनो स्प्रिंट, पुरुष सेबर में भारत का सफर खत्म हो गया है।

एशियन गेम्स में ई-स्पोर्ट्स में भारत का सफर क्वार्टरफाइनल में ही खत्म हो गया। भारत के पारितोष 'पुयो पुयो चैंपियंस' के ई-स्पोर्ट्स क्वार्टरफाइनल में रिपब्लिक ऑफ कोरिया से 0-5 से हार गए और मेडल जीतने से चूक गए।

lakshya sen lost asian games
Asian Games 2026: सावन बरवाल ने जीता सिल्वर, 44 साल बाद पुरुष मैराथन में भारत को मिला मेडल

कैनो स्प्रिंट अभियान बिना किसी मेडल के खत्म

कैनो स्प्रिंट की बात करें तो भारत का कैनो स्प्रिंट अभियान बिना किसी मेडल के खत्म हुआ। मिक्स्ड कैनो डबल्स 500 मीटर फाइनल A में राजू रावत और नेहा देवी लेइचोनबम नौ जोड़ियों में आठवें स्थान पर रहे (समय: 2:00.891s), जबकि मिक्स्ड कयाक डबल्स 500 मीटर फाइनल A में पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार चेम्पाडियिल सत्यप्रकाश नौवें और आखिरी स्थान पर रहे (समय: 1:53.994s)।

पुरुषों के कयाक सिंगल्स 500 मीटर फाइनल B (एक क्लासिफिकेशन रेस) में हर्षवर्धन सिंह शक्तावत तीन प्रतियोगियों में पहले स्थान पर रहे, जिनका समय: 1:52.458s रहा।

lakshya sen lost asian games
Asian Games 2026: धीरज बोम्मादेवरा ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, 698 स्कोर से एशियन गेम्स-नेशनल रिकॉर्ड ध्वस्त

टेबल टेनिस और सेबर में सफर खत्म

एशियन गेम्स में सेबर के क्वार्टरफाइनल में भारत की पुरुष सेबर टीम रिपब्लिक ऑफ कोरिया से (25-45) और महिला फॉइल टीम जापान से (14-45) हार गई।

पुरुषों की टेबल टेनिस की बात करें तो सिंगल्स राउंड ऑफ 16 में भारत का सफर खत्म हुआ। भारत के मानुष शाह टेबल टेनिस के पुरुषों के सिंगल्स राउंड ऑफ 16 में चीन के वर्ल्ड नंबर 8 लिन शिडोंग से 4-11, 4-11, 9-11, 10-12 से हार गए।

भारत की यशस्विनी घोरपड़े का एशियन गेम्स 2026 में महिला एकल का अभियान शनिवार को तीसरे राउंड में समाप्त हो गया। टेबल टेनिस में दुनिया की नंबर 3 खिलाड़ी जापान की मिवा हरिमोटो ने यशस्विनी को 9-11, 5-11, 11-4, 4-11, 5-11 से हराया।

50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में मिली निराशा

एशियन गेम्स 2026 में भारत की तिलोत्तमा सेन और विदरसा के. विनोद व्यक्तिगत शूटिंग मेडल जीतने से चूक गईं। महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में वे मामूली अंतर से मेडल हासिल नहीं कर सकीं।

तिलोत्तमा ब्रॉन्ज मेडल के बहुत करीब थीं। भारतीय शूटर साउथ कोरिया की किम जी-उन पर 0.3 प्वाइंट की बढ़त के साथ तीसरे स्थान के लिए फाइनल शॉट में उतरीं। हालांकि, अपने आखिरी प्रयास में 9.4 स्कोर करने से किम के लिए मौका बन गया, जिन्होंने 10.5 स्कोर करके ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। तिलोत्तमा को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

एशियन गेम्स में क्रिकेट का मुकाबला आज

क्वार्टरफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। शनिवार को नेपाल बनाम जापान का मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद अफगानिस्तान की टीम ग्रुप A से आगे बढ़ी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com