Asian Games: भारतीय खिलाड़ियों ने गोल्ड के लिए तैयारी की तेज, अस्मिता-पवन समेत कई खिलाड़ियों का गोल्ड पर फोकस

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियां तेज। अस्मिता डे, पवन सहरावत और पायस जैन समेत कई स्टार एथलीटों की नजरें गोल्ड मेडल पर।
Indian athletes intensify preparations for gold; several players, are focused on winning the top prize.
अस्मिता डे (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Athletes Asian Games Preparations: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में होगी। भारतीय खिलाड़ी इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इस बार कई खिलाड़ियों की नजर स्वर्ण पदक जीतने पर है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 48 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय जुडोका अस्मिता डे एशियन गेम्स में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए वो अपनी ट्रेनिंग पर पूरा ध्यान दे रही हैं।

क्या बोलीं अस्मिता डे?

अस्मिता ने बताया कि वो जल्द जापान जाएंगी और वहां भी ट्रेनिंग करेंगी। उन्होंने माना कि एशियन गेम्स में जापान, चीन और मंगोलिया के मजबूत खिलाड़ी होंगे, इसलिए मुकाबला आसान नहीं होगा। उनका लक्ष्य देश के लिए पदक जीतना है।

टेबल टेनिस खिलाड़ी पायस जैन भी एशियन गेम्स को लेकर उत्साहित हैं। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में नंबर-1 रह चुके पायस ने 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष एकल का रजत पदक जीता था।

5 दिन पहले पहुंच जाएंगे जपान

पायस जैन ने बताया कि भारतीय टीम एशियन गेम्स से करीब 5 दिन पहले जापान पहुंचेगी, ताकि वहां के माहौल को समझा जा सके और जरूरत के अनुसार तैयारी में बदलाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि टीम की तैयारी अच्छी है और वो देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहती है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने भी भारतीय हॉकी टीमों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि महिला टीम ने वर्ल्ड कप में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और चीन, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ खेले।

कबड्डी टीम से रहेंगी उम्मीदें

दिलीप टिर्की ने माना कि पुरुष हाॅकी टीम वर्ल्ड कप में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी कमियों की जानकारी है। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के प्रदर्शन की भी तारीफ की और उम्मीद जताई कि पुरुष टीम एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने बताया कि टीम पिछले 8-9 महीनों से कैंप में तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य 2023 की तरह इस बार भी स्वर्ण पदक जीतकर लौटना है।

Indian athletes intensify preparations for gold; several players, are focused on winning the top prize.
Women's Asia Cup 2026: फाइनल में हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला, दोनों टीमें सेमीफाइनल पहुंची

'एशियन गेम्स को लेकर पूरी तयारी'

क्रिकेट में भी भारत से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि पुरुष और महिला दोनों टीमें एशियन गेम्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं और दोनों से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

एशियन गेम्स 2026 में भारत का लक्ष्य 2023 के अपने रिकॉर्ड प्रदर्शन को आगे बढ़ाना होगा। भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में पदक जीतकर देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com