Women's Asia Cup 2026: फाइनल में हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला, दोनों टीमें सेमीफाइनल पहुंची

W Asia Cup Semi-Finals: महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान पहुंचे। दोनों जीत दर्ज करते हैं तो 13 सितंबर को दुबई में भारत-पाक का फाइनल देखने को मिल सकता है।
Women's Asia Cup 2026: India-Pakistan clash possible in the final; both teams in the semi-finals.
भारत बनाम पाकिस्तान महिला एशिया कप (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India vs Pakistan Women's T20 Asia Cup: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने की संभावना बन गई है। दोनों टीमें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतते हैं, तो 13 सितंबर को दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 10 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में 11 सितंबर को पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा।

क्या अपस में भिड़ेंगे भारत-पाक?

टूर्नामेंट के नियम के मुताबिक ग्रुप-ए की टीमों का सेमीफाइनल में मुकाबला ग्रुप-बी की टीमों से होगा। इसलिए भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेल सकते। दोनों टीमों के अपने-अपने सेमीफाइनल जीतने पर ही फाइनल में उनकी भिड़ंत होगी।

भारत और पाकिस्तान लीग चरण में पहले ही आमने-सामने आ चुके हैं। उस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट कर दिया था। भारत ने 10 ओवर से भी कम समय में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया था। भारत ने इस दौरान 3 विकेट गंवाए थे।

फाइनल में भिड़ंत के ज्यादा आसार

अब अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, तो टूर्नामेंट में दूसरी बार भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिल सकता है। महिला क्रिकेट में दोनों टीमों की भिड़ंत को लेकर फैंस में हमेशा काफी उत्साह रहता है।

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल 13 सितंबर, रविवार को दुबई में खेला जाएगा। मुकाबला स्थानीय समय के अनुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा, जबकि भारत में इसकी शुरुआत रात 8 बजे होगी।

Women's Asia Cup 2026: India-Pakistan clash possible in the final; both teams in the semi-finals.
Women's Asia Cup 2026: गुल फिरोजा पर मैच फीस का 10% जुर्माना, अंपायर के फैसले पर असहमति जताने पर कार्रवाई

भारतीय टीम का पडला भारी

T20 क्रिकेट में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड भी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच अब तक 18 T20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 15 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 3 मुकाबलों में जीत मिली है।

फिलहाल भारत की नजर बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल पर और पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले पर है। दोनों टीमों के जीतने पर 13 सितंबर को एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com