

Asian Games Day 2 India Schedule: एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार शुरुआत कर देश का नाम रोशन किया। टूर्नामेंट के पहले दिन भारत ने निशानेबाजी में 2 सिल्वर मेडल अपने नाम किए, जिसमें स्टार शूटर इलावेनिल वालारिवन का बड़ा योगदान रहा।
इलावेनिल ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में कोल्हापुर की सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद के साथ पहला रजत पदक दिलाया। इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में भी दूसरा रजत जीता। महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
हॉकी पुरुष टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराया। एमएमए में सुचिका तरियाल ने सेमीफाइनल में पहुंच भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया, जबकि बैडमिंटन में पीवी सिंधु की अगुआई में महिला टीम ने कजाकिस्तान को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
आज एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना दो बार होगा। दोनों मुकाबले टेबल टेनिस में होंगे। महिलाओं की टीम का मैच सुबह 6:30 बजे होगा, जबकि पुरुषों की टीमें दोपहर 3:30 बजे भिड़ेंगी।
दिन भर में कुल 18 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे, जिनमें सबसे ज्यादा 7 गोल्ड मेडल स्विमिंग में दांव पर होंगे। भारत के पास शूटिंग, वुशु और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मेडल जीतने के मौके होंगे।
सुबह 6:15 बजे: पुरुषों की 10m एयर राइफल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल।
सुबह 6:30 बजे: पुरुषों की स्कीट व्यक्तिगत और टीम इवेंट (पहला दिन) में मैराज खान, अनंत जीत सिंह नरुका और भवतेघ सिंह गिल।
सुबह 6:30 बजे: महिलाओं की स्कीट व्यक्तिगत और टीम इवेंट (पहला दिन) में परिनाज़ धालीवाल, राइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान।
सुबह 9:00 बजे: पुरुषों की 10m एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।
वुशु: सुबह 5:30 बजे: महिलाओं की चांगक्वान फाइनल में न्येमन वांगसू।
दोपहर 3:15 बजे: महिलाओं के 60kg राउंड ऑफ 16 में रोशबिना देवी बनाम मोस्ट खातून (बांग्लादेश)।
दोपहर 3:50 बजे: पुरुषों के 56kg राउंड ऑफ 16 में आर्यन बनाम शहज़ादा साफी।
सुबह 8:00 बजे: महिलाओं के ट्रेडिशनल 60kg सेमीफाइनल में सुचिका तरियाल बनाम टेओ हुई हून (सिंगापुर)।
बॉक्सिंग: दोपहर 2:45 बजे: पुरुषों के 70kg राउंड ऑफ 32 में सुमित बनाम बुंजोंग सिंसिरी (थाईलैंड)।
सुबह 6:15 बजे: भारत बनाम पाकिस्तान (महिला टीम ग्रुप F)।
दोपहर 3:30 बजे: भारत बनाम पाकिस्तान (पुरुष टीम ग्रुप F)।
सुबह 11:30 बजे: भारत बनाम बांग्लादेश (पुरुष टीम पहला राउंड)।
सुबह 5:30 बजे: मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B में आध्या तिवारी / जय मीणा बनाम विवा चाओ / चनरोसेका खुन (कंबोडिया)।
सुबह 6:30 बजे: आध्या तिवारी / जय मीणा बनाम बड न्यामदोरज / एनखखुस्लेन गनबातर (मंगोलिया) - मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B।
सुबह 7:30 बजे: आध्या तिवारी / जय मीणा बनाम किम येओन-हवा / जैक्यू पार्क (दक्षिण कोरिया) - मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B।
दोपहर 12:00 बजे: मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल और फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।
सुबह 9:30 बजे: भारत बनाम इंडोनेशिया (महिला पूल B)।
सुबह 9:45 बजे: भारत बनाम जापान (पुरुष ग्रुप A)।
शाम 4:15 बजे: भारत बनाम बांग्लादेश (महिला ग्रुप A)।
सुबह 5:30 बजे: भारत बनाम जापान (पुरुष टीम रेगु ग्रुप B)।
सुबह 6:32 बजे: ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज - पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट।
सुबह 6:46 बजे: मणि आकाश - पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट।
सुबह 6:50 बजे: गीतेश शाह - पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट।
सुबह 7:06 बजे: धनुष सुरेश - पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट।