Asian Games 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को 48-25 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Asian Games Men's Kabaddi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को 48-25 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और देश के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया।
India Team Beat Bangladesh In Men's Kabaddi
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम बनाम बांग्लादेश (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India Team Beat Bangladesh In Men's Kabaddi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपना मेडल पक्का कर लिया है। सुनील कुमार की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने बुधवार को टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में ग्रुप ए के मुकाबले में बांग्लादेश को 48-25 से हराया।

ये ग्रुप स्टेज में भारत की लगातार तीसरी जीत है। भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत जापान के खिलाफ शानदार जीत के साथ की थी। इसके बाद टीम ने दूसरे मुकाबले में साउथ कोरिया को 63-31 से हराया। अब बांग्लादेश को मात देकर भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

पहले हाफ में भारत ने बनाई बड़ी बढ़त

भारत ने मुकाबले की शुरुआत से ही बांग्लादेश पर दबाव बनाए रखा। मजबूत रेडिंग और बेहतर डिफेंस के दम पर भारतीय टीम ने पहले हाफ में ही बड़ी बढ़त हासिल कर ली। भारतीय खिलाड़ियों ने सफल रेड से 18 अंक जुटाए और सात बोनस अंक भी हासिल किए। टीम ने बांग्लादेश को दो बार ऑलआउट भी किया।

भारतीय टीम पड़ी भारी

बांग्लादेश के लिए भारतीय डिफेंस को पार करना मुश्किल रहा। मैच के शुरुआती हिस्से में उसने रेडिंग से सिर्फ 5 अंक और 3 बोनस अंक हासिल किए। एक सुपर टैकल से उसे एक और अंक मिला, लेकिन इससे मुकाबले की स्थिति पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। भारत ने लगातार रेड और मजबूत डिफेंस के जरिए खेल पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और हाफ टाइम तक 29-9 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली।

बांग्लादेश ने की वापसी की कोशिश

दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत ने एक बदलाव किया। अर्जुन देशवाल को देवांक दलाल की जगह मैदान पर उतारा गया, ताकि टीम की गति और दबदबा बना रहे। ब्रेक के बाद बांग्लादेश ने पहले हाफ के मुकाबले बेहतर खेल दिखाया। उसने आक्रामक रेड की और भारतीय खिलाड़ियों को चुनौती देने की कोशिश की।

दूसरे हाफ में बांग्लादेश ने रेडिंग से 8 अंक और 8 बोनस अंक हासिल किए। हालांकि, भारत की मजबूत बढ़त और संतुलित प्रदर्शन के सामने बांग्लादेश की वापसी काफी नहीं रही। भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में नियंत्रण बनाए रखा और 48-25 से मैच अपने नाम कर लिया।

India Team Beat Bangladesh In Men's Kabaddi
Asian Games 2026: जय मीणा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, सॉफ्ट टेनिस में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज मेडल

24 सितंबर को चीनी ताइपे से मुकाबला

भारत अब गुरुवार को सुबह 9:45 बजे भारतीय समयनुसार शुरू होगा। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम चीनी ताइपे के खिलाफ ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी। सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के बाद भारतीय टीम नॉकआउट स्टेज में भी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com