Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-23 से हराया, लगातार दूसरी जीत की दर्ज

Asian Games Women Kabaddi: एशियाई खेलों 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-23 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। जानिए पहले हाफ की वापसी और मैच का पूरा हाल।
Indian Women Kabaddi Team Beats Iran
भारत बनाम ईरान महिला कबड्डी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Women Kabaddi Team Beats Iran: आइची-नागोया 2026 एशियाई खेलों में ग्रुप A के अहम महिला कबड्डी मुकाबले में मौजूदा चैंपियन भारत ने अपने सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी ईरान पर 37-23 से शानदार जीत हासिल की। ​​ये मुकाबला ऐतिहासिक रूप से बहुत अहम था क्योंकि भारत और ईरान ही ऐसे दो देश हैं जिन्होंने इन खेलों के इतिहास में महिला कबड्डी का गोल्ड मेडल जीता है।

पहले हाफ में कांटे की टक्कर

भारत और ईरान के बीच मुकाबले की शुरुआत काफी रोमांचक रही। ईरान ने शुरुआती बढ़त बनाई और एक समय भारत 6-10 से पीछे था। भारतीय टीम ऑलआउट होने की स्थिति में थी, लेकिन पूजा ने शानदार रेड करते हुए दो अंक हासिल किए। पूजा की इस रेड के बाद भारतीय टीम ने तेजी से वापसी की और स्कोर 11-11 से बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक भारत ने 19-15 की बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में भारत ने बनाई मजबूत बढ़त

दूसरे हाफ में भारतीय डिफेंस और रेडर्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, ईरान की रेडर ऐनाज जोब्रान ने तीन अंकों की सुपर रेड कर अपनी टीम को मुकाबले में वापस लाने की कोशिश की। दबाव के बीच भारतीय खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा।

भारत ने सुपर टैकल के जरिए स्कोर 26-21 कर अपनी बढ़त मजबूत की। इसके बाद ईरान के रेडर्स ने लगातार गलतियां कीं, जिसका भारतीय टीम ने फायदा उठाया और अंकों का अंतर बढ़ा दिया। आखिरकार भारत ने मुकाबला 37-23 से अपने नाम कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

Indian Women Kabaddi Team Beats Iran
Ambati Rayudu Birthday: 6 IPL खिताब जीतने वाले दिग्गज के करियर और अल्टीमेट चैंपियन बनने का सफर

24 सितंबर को जापान से होगा मुकाबला

भारतीय महिला कबड्डी टीम अब ग्रुप ए के अपने अगले मुकाबले में गुरुवार को जापान से भिड़ेगी। भारत एशियन गेम्स में अपने कबड्डी गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरा है। एशियन गेम्स 2026 में महिला कबड्डी में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत के साथ ईरान, बांग्लादेश और जापान हैं। वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका, थाईलैंड, चीनी ताइपे और नेपाल शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com