Asian Games Day 9: मनु भाकर का शूटिंग में इम्तिहान, क्रिकेट टीम खेलेगी क्वार्टर फाइनल, देखें पूरा शेड्यूल

Asian Games 2026 Schedule: एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन मनु भाकर, ईशा सिंह और श्रेयस अय्यर समेत कई भारतीय खिलाड़ी एक्शन में होंगे। शूटिंग, क्रिकेट, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग पर नजर रहेगी।
Asian Games 2026 Day 9 Schedule
एशियाई खेलों से पहले ट्रेनिंग करती हुई टीम इंडियाSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

एशियन गेम्स के नौवें दिन भारत के सामने पदक हासिल करने के कई अवसर रहेंगे। सोमवार का दिन रोमांचक खेल गतिविधियों से भरा रहेगा। सुबह मनु भाकर और ईशा सिंह शूटिंग स्पर्धा में उतरेंगी, जबकि दिन में श्रेयस अय्यर और उनकी टीम अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद शाम के समय एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

कल भारतीय दल कुल 11 पदक स्पर्धाओं में उतरेगा और उसका लक्ष्य पदकों की संख्या में इजाफा करने पर होगा। रविवार के दिन के अंत तक भारत के कुल पदकों की संख्या 36 पर पहुंच गई है। अब तक भारत ने 4 स्वर्ण, 16 रजत और 17 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

मनु भाकर जहां 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर 10 मीटर पिस्टल इवेंट की निराशा को पीछे छोड़ने की कोशिश करेंगी। एथलेटिक्स में श्रीशंकर मुरली लॉन्ग जंप फाइनल में हिस्सा लेंगे, जबकि गुलवीर सिंह एशियन गेम्स 2026 में एक और मेडल जीतने की कोशिश करेंगे।

इस बार वह 1500 मीटर इवेंट में उतरेंगे। बॉक्सिंग और कुराश में भी मेडल जीतने के मौके होंगे। वहीं, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी।

Asian Games 2026 Day 9 Schedule
Asian Games 2026: सीमा कुमारी ने 10,000 मीटर में जीता ब्रॉन्ज, 16 साल बाद भारत को मिला एशियन गेम्स मेडल

ऐसा है सोमवार का पूरा शेड्यूल

  • सुबह 3:58 बजे: सर्फिंग - पुरुषों के शॉर्टबोर्ड हीट में शिवराज बाबू और किशोर कुमार अनबारासु।

  • सुबह 4:45 बजे: तीरंदाजी - कंपाउंड पुरुषों और महिलाओं के व्यक्तिगत राउंड ऑफ 32 और राउंड ऑफ 16 मैचों में साहिल जाधव, थिरुमुरु गणेश मणि रत्नम, चिकिता तनिपर्थी और ज्योति सुरेखा वेन्नम।

  • सुबह 6:10 बजे: शूटिंग - महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन रैपिड और टीम फाइनल में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत।

  • सुबह 6:30 बजे: शूटिंग - महिलाओं के ट्रैप क्वालिफाइंग और टीम इवेंट के दूसरे दिन नीरू, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर।

  • सुबह 6:30 बजे: वॉलीबॉल - पुरुषों के वॉलीबॉल ग्रुप गेम में भारत बनाम हांगकांग।

  • सुबह 6:30 बजे: शूटिंग - पुरुषों के ट्रैप क्वालिफाइंग और टीम इवेंट के दूसरे दिन कायनन चेनाई, शपथ भारद्वाज और अहवर रिज़वी।

  • सुबह 6:30 बजे: स्क्वैश - महिलाओं के टीम पूल गेम में भारत बनाम चीन।

  • सुबह 8:00 बजे से: कुराश - महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और मेडल मुकाबलों में पिंकी बल्हारा।

  • सुबह 8:30 बजे: स्क्वैश - पुरुषों के टीम पूल गेम में भारत बनाम चीन।

  • सुबह 10:00 बजे: क्रिकेट - पुरुषों के क्रिकेट क्वार्टर फाइनल में भारत बनाम अफगानिस्तान।

  • सुबह 10:45 बजे: शूटिंग - महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत (अगर वे क्वालिफाई करती हैं)।

  • दोपहर 12:00 बजे: स्क्वैश - महिलाओं के टीम पूल गेम में भारत बनाम जापान।

  • दोपहर 2:00 बजे: स्क्वैश - पुरुषों के टीम पूल गेम में भारत बनाम दक्षिण कोरिया।

  • दोपहर 2:15 बजे: बॉक्सिंग - महिलाओं के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में प्रिया बनाम ताजिकिस्तान की मिजगोना समदोवा।

  • दोपहर 2:35 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं के डिस्कस थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट) में सीमा और सान्या यादव।

  • दोपहर 3:09 बजे: एथलेटिक्स - 4x100 मीटर मिक्स्ड रिले हीट्स में भारत।

  • दोपहर 3:30 बजे: हॉकी - पुरुषों की हॉकी पूल A मैच में भारत बनाम बांग्लादेश।

  • दोपहर 3:45 बजे: बॉक्सिंग - पुरुषों के 90 किग्रा क्वार्टर फाइनल में कपिल पोखरिया बनाम दक्षिण कोरिया के किम गिचे।

  • दोपहर 3:53 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं के 400 मीटर हर्डल्स फाइनल (मेडल इवेंट) में विथ्या रामराज और अनु राघवन।

  • शाम 4:00 बजे: बॉक्सिंग - महिलाओं के 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल में लवलीना बोरगोहेन बनाम दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन।

  • शाम 4:03 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों के 400 मीटर हर्डल्स फाइनल (मेडल इवेंट) में संतोष कुमार तमिलरासन।

  • शाम 4:13 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल (मेडल इवेंट) में अविनाश साबले।

  • शाम 4:25 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों के लॉन्ग जंप फाइनल (मेडल इवेंट) में श्रीशंकर मुरली और डेविड सोलोमन।

  • शाम 4:35 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों के 1500 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट) में यूनुस शाह और गुलवीर सिंह।

  • शाम 4:45 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट) में रोहित यादव और यश वीर सिंह।

  • शाम 4:50 बजे से: एथलेटिक्स - महिलाओं के 800 मीटर हीट्स में गौतमी जयरामन और पूजा।

  • शाम 5:13 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों के 5000 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट) में सीमा और पारुल चौधरी।

  • शाम 6:01 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों की 4x400 मीटर रिले हीट में भारत।

  • शाम 6:34 बजे: एथलेटिक्स - भारत की अबिनया राजराजन, तमन्ना, स्नेहा सत्यनारायण, सुदेशना शिवंकर महिलाओं की 4x100 मीटर रिले फाइनल (पदक स्पर्धा) में।

Asian Games 2026 Day 9 Schedule
Asian Games 2026: 20.64 मीटर तक पहुंचा तूर का थ्रो, फिर क्यों छूटा गोल्ड? सिल्वर मेडल से पूरी की हैट्रिक
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com