Asian Champions Trophy 2026: फाइनल टिकट के लिए आज कोरिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

India vs Korea Hockey Semifinal: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में आज भारत का सामना कोरिया से होगा। लीग स्टेज में अजेय रही टीम इंडिया रिकॉर्ड सातवीं बार फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।
India vs Korea Hockey Semifinal
भारतीय पुरुष हॉकी टीमसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया से भिडेगी

  • भारत और कोरिया के बीच यह सेमीफाइनल मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा

  • टीम इंडिया रिकॉर्ड सातवीं बार फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।

Asian Champions Trophy Semifinal 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम बुधवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ कोरिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मोहाली के ऐतिहासिक ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला बेहद खास है, क्योंकि इस मैदान पर पहली बार किसी इंटरनेशनल हॉकी मैच का आयोजन किया जा रहा है।

लीग स्टेज में अपने सभी पांच राउंड-रॉबिन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम इंडिया इस मैच को जीतकर रिकॉर्ड सातवीं बार फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।

कोरिया के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

दरअसल, एशियाई विरोधियों पर भारत का हालिया दबदबा शानदार रहा है। कोरिया के खिलाफ पिछले प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारत ने जालंधर में हुए मुकाबले में कोरिया को 8-0 से करारी शिकस्त दी थी। इससे पहले जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भी टीम इंडिया ने कोरिया को 8-2 से रौंदा था।

पिछले दस सालों का इतिहास देखें तो कोरिया के लिए भारत को हराना बेहद मुश्किल साबित हुआ है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 26 मुकाबलों में से भारत ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 7 मैच ड्रॉ रहे हैं।

India vs Korea Hockey Semifinal
हार्दिक पांड्या छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ? पंजाब किंग्स में ट्रेड होने की बड़ी खबर, अर्शदीप सिंह जाएंगे MI!

दूसरे क्वार्टर की कमजोरी बन सकती है सिरदर्द

आपको बता दें कि अपने शानदार रिकॉर्ड और आक्रामक खेल के बावजूद भारतीय टीम के लिए एक चिंता का विषय है, जिसे वे नॉकआउट स्टेज में दोहराना नहीं चाहेंगे। बांग्लादेश को 13-0 से हराने के बाद खेले गए पिछले चार मैचों में भारत का दूसरा क्वार्टर कमजोर रहा है।

इस दौरान टीम ने खेल पर से पकड़ खोई है, जिससे विरोधी टीमों को वापसी का मौका मिला। जालंधर में कोरिया के खिलाफ पिछले मैच में भारत ने छह पेनल्टी कॉर्नर खाए थे। वहीं चीन, मलेशिया और जापान के खिलाफ भी दूसरे क्वार्टर में भारत ने गोल खाए थे, हालांकि आखिरी दो क्वार्टर में शानदार वापसी कर भारत ने मैच जीते।

कोच क्रेग फुल्टन की चेतावनी

भारतीय टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने टीम की मौजूदा फॉर्म पर संतोष जताया है, लेकिन वे नॉकआउट के दबाव को लेकर सतर्क हैं। कोच फुल्टन ने कहा कि हमारी टीम अच्छी स्थिति में है, लेकिन नॉकआउट मैचों का दबाव बिल्कुल अलग होता है। हमें मैच में एक अच्छी और मजबूत शुरुआत की जरूरत है, यही हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी होगा।

India vs Korea Hockey Semifinal
34 हजार की क्षमता और 80 लाख दावेदार, वनडे विश्व कप 2027 में भारत-पाक मैच के टिकटों की मची भारी लूट

जानें मैच की टाइमिंग

भारत और कोरिया के बीच यह हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। घरेलू मैदान और दर्शकों के भारी समर्थन के बीच टीम इंडिया अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए फाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगी।