Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत-पाकिस्तान मैच में फखर जमान ने जीता फैंस का दिल, मैदान पर ग्राउंड स्टाफ की मदद की, देखें Video

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 10, 2023 | 06:00 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आज के मैच पर पूरी दुनिया की नज़रे टिकी हुई है। भारत की और से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत की। दोनों के बीच 121 रन की पार्टनरशिप हुई। इसी के साथ दोनों ने शानदार अर्धशतक जमाया।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को काफी परेशान किया। हालांकि, स्पिनर शादाब खान ने रोहित शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। कप्तान शर्मा ने आउट होने से पहले 49 गेंदों पर 56 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और चार छक्के शामिल है। इसके कुछ समय बाद शुभमन गिल भी आउट हो गए। उन्हें शाहीन अफरीदी ने अपना शिकार बनाया। शुभमन गिल ने 52 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल हैं। अब क्रीज पर विराट कोहली और केएल राहुल मौजूद है।

फिलहाल, कोलंबो में भारी बारिश के कारण खेल रुक गया है। इस बीच इंटरनेट पर पाकिस्तानी ओपनर फखर जमान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्राउंड स्टाफ को मदद करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फखर मैदान पर ग्राउंड स्टाफ के साथ पर कवर्स खींच रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और फखर की सराहना भी कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

हाईट, गर्लफ्रैंड और संपत्ति…कौन है ये पॉकेट डायनामाइट? पाकिस्तान में ईशान किशन की सर्चिंग ने तोड़े रिकॉर्ड

IND vs PAK: अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से फाइनल में फिर भिड़ेगा भारत, जानिए इसके पीछे का समीकरण

‘जीतेगा भई जीतेगा, इंडिया जीतेगा’… हार के बाद भी पाकिस्तानी फैन ने लगाए भारत की जीत के नारे

भारत-पाक मैच से पहले राष्ट्रगान पर रुकी महिला, वीडियो ने जीता लाखों का दिल

Fakhar Zaman helping the ground staff get the pitch covered. cute but bhai aap dua karo ground mein flood aa jaye, help na karo. #INDvsPAK pic.twitter.com/a3FMfrrHw0 — Dexie (@dexiewrites) September 10, 2023

भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान की प्लेइंग-11

बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान (उप-कप्तान), फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, नसीम शाह और शाहीन शाह आफरीदी

Asia cup 2023 india vs pakistan fakhar zaman helping ground staff

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2023 | 05:53 PM

Topics:  

  • Colombo
  • India vs Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.