Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंशु मलिक ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: May 28, 2024 | 05:51 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. पहलवान अंशु मलिक (Anshu Malik) ने गुरुवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (World Wrestling Championship) में सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीतकर इतिहास रच (Anshu Malik Created History) दिया है। अंशु ऐसा कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला (First Indian Woman) बनी है। अंशु को नॉर्वे के ओस्लो में गोल्ड मेडल जितने से चूक गई। उन्हें ओलंपिक पदक विजेता हेलेन मारौलिस से फाइनल में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। अमेरिकी पहलवान ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में अंशु मलिक को हराया है।

अंशु मलिक का गोल्ड मेडल जितने का सपना अधूरा रह गया है। वह गुरुवार को नॉर्वे के ओस्लो में हेलेन मारौलिस से फाइनल में 4-1 से हार गईं। अमेरिकी पहलवान ने शिखर संघर्ष के दौरान महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में अंशु मलिक को पिन किया और विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत गोल्ड मेडल जीत लिया। वहीं अंशु ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया।

Anshu Malik becomes first Indian woman to win silver medal in Wrestling World Championships (file photo) pic.twitter.com/jhD3cD5PaR — ANI (@ANI) October 7, 2021

सम्बंधित ख़बरें

ENG vs ITA: ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड का राज, इटली को 24 रनों से हराकर सुपर-8 में मारी धाकड़ एंट्री

वैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में…IPL के लिए उठाया बड़ा कदम, पिता बोले- फिलहाल अभी ये जरूरी

मांजरेकर को भारी पड़ा दोस्ती का पाठ, भारत-पाक मैच से पहले No Handshake पर जताई आपत्ती, फैंस ने दिया जवाब

पाकिस्तान टीम जैसा चाहती थी वैसा हो गया…मुकाबले से पहले आई पिच की तस्वीर, टीम इंडिया अलर्ट मोड पर

अंशु मलिक 2016 से SAI नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लखनऊ की ट्रेनी है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ओलंपिक में पदार्पण किया और अब कुश्ती की दुनिया में सिल्वर मेडल जीतने वाली इतिहास की पहली महिला बन गई हैं। अंशु दो एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता हैं, जिसमें एक गोल्ड और एक रैंकिंग सीरीज सिल्वर मेडल शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि अंशु मलिक ने बुधवार को ही इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कर लिया था। वह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी।

इससे पहले भारत की चार महिला पहलवानों ने विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीता है लेकिन सभी को कांस्य मिला है। गीता फोगाट ने 2012 में, बबीता फोगाट ने 2012 में, पूजा ढांडा ने 2018 और विनेश फोगाट ने 2019 में कांस्य पदक जीता था। अंशु विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय है। उनसे पहले सुशील कुमार (2010) और बजरंग पूनिया (2018) यह कमाल कर चुके हैं। इनमें से सुशील ही स्वर्ण जीत सके हैं।

Anshu malik creates history becomes first indian woman to win silver medal in world wrestling championship

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2021 | 12:20 AM

Topics:  

  • Sports News
  • Wrestling

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.