AIFF नए कोच के लिए शुरू किया आवेदन, बेहतर परिणाम दिलाने वाले बनेंगे कोच
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की तरफ से नए कोच बनाने के लिए आवेदन शुरू किया गया है। AIFF की कार्यसमिति की बैठक में नए कोच के पद को लेकर चर्चा होगी। कल्याण चौबे ने कहा कि बेहतर परिणाम देने वाले को बनाया जाएगा नया कोच।
- Written By: नवनीत कुमार भारद्वाज
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ( सोर्स - सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का नया कोच वही बनेगा जो बेहतर नतीजे देने में सक्षम होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोच वहीं बनेंगे जो बड़े नामों वाले खिलाड़ियों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करेंगे।
AIFF यानी ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की कार्यसमिति जल्दी ही इगोर स्टिमक के जाने के बाद नये कोच को चुनने के लिये बैठक करने वाली है। स्टिमक ने पिछले 12 महीने में भारत के नौ मैच हारने और दो ड्रॉ हो जाने के बाद मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है।
चौबे ने कोच को लेकर क्या बोला?
AIFF के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने एक वीडियो के माध्यम से PTI से कहा कि मेरा मानना है कि किसी भी टीम के लिए नतीजे बहुत मायने रखते हैं। हमें ऐसा कोच चाहिए जो भारतीय फुटबॉल टीम का बेहतर विकास कर सके, जिसकी टीम के साथ अच्छा जुड़ाव हो और जो टीम से अधिकतम साकारात्मक नतीजे दिलवा सके।
सम्बंधित ख़बरें
AFC Women’s Championship में भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराया, क्वार्टरफाइनल की उम्मीदें जिंदा
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, जीत के साथ सेमीफाइनल में की एंट्री
Exclusive Interview: ‘2 हफ्ते की लीग से खिलाड़ी नहीं बनते’, बाईचुंग भूटिया ने फुटबॉल सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
Santosh Trophy 2025-26: सर्विसेज ने जीता संतोष ट्रॉफी का खिताब, केरल को हराकर 8वीं बार बनी चैंपियन
कोच के नियुक्ति को लेकर आया आवेदन
भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम को अक्टूबर में वियतनाम में मेजबान वियतनाम और लेबनान के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला खेलनी है। कल्याण चौबे ने कहा कि भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन के बाद बहुत अधिक संख्या में आवेदन आए है।
कल्याण चौबे ने कहा कि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के पास कोच के पद पर नियुक्ति के लिए अभी तक कुल 291 आवेदन प्राप्त हुए है, जिनमें से 17 नाम चुने गए हैं जिनमें विदेशी और भारतीय दोनों के नाम मौजूद है। हम कार्यकारी समिति की बैठक में उन पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा तकनीकी समिति के अध्यक्ष आई एम विजयन से भी आनलाइन बात होगी।
