एशियाई खेलों में बड़ा दांव! आलीशान कमरों की जगह क्रूज शिप और कंटेनर में रहेंगे खिलाड़ी?

Aichi-Nagoya 2026 Asian Games: एशियाई खेल 2026 में बजट कटौती के चलते खिलाड़ी आलीशान कमरों की जगह क्रूज शिप कोस्टा सेरेना और कंटेनरों में रहेंगे। जानें नागोया की अनोखी तैयारी।
Preparations for the Aichi-Nagoya 2026 Asian Games have reached their final and crucial stage.
एशियाई खेल आइची-नागोया 2026 (सोर्स - AI Image)
Published on
Updated on

Asian Games 2026 Athlete Accommodation: 19 सितंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह से पहले जापान में 20वें एशियाई खेलों की आइची-नागोया 2026 में तैयारियां अपने आखिरी और अहम चरण में पहुंच गई हैं। टोक्यो 1958 और हिरोशिमा 1994 के बाद ये तीसरी बार है जब जापान इस महाद्वीपीय आयोजन की मेजबानी कर रहा है। नागोया गेम्स पिछले आयोजनों से बिल्कुल अलग हैं।

लागत में कटौती के कड़े उपायों और बढ़ते बजट जोकी ¥140.5 बिलियन या $927 मिलियन तक पहुंच गया है, इसके कारण स्थानीय आयोजकों ने बड़े निर्माण प्रोजेक्ट्स के बजाय एक अनोखा और विकेंद्रीकृत ढांचा अपनाया है।

हालांकि स्थानीय अधिकारी जोर देकर कह रहे हैं कि आयोजन के लिए सब तैयार है लेकिन खेलों की शुरुआत से कुछ ही हफ्ते पहले इस योजना को लेकर लॉजिस्टिक्स से जुड़ी मुश्किलें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं।

Preparations for the Aichi-Nagoya 2026 Asian Games in Japan have reached their final and crucial stage
तीन मेजबानों की तुलनात्मक विश्लेषण (सोर्स - AI Image)

मुख्य बातें और मौजूदा तैयारी

शुरुआत में एक पुराने रेसट्रैक पर खेल गांव बनाने की योजना थी, लेकिन निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों के कारण आयोजकों को ये फैसला बदलना पड़ा। बजट बचाने के लिए उन्होंने रहने का एक ऐसा अनोखा मॉडल तैयार किया है जो इतिहास में पहली बार देखा जा रहा है जैसे-

  • फ्लोटिंग विलेज- 4,000 से 5,000 एथलीट और अधिकारी नागोया बंदरगाह पर खड़े 'कोस्टा सेरेना' लग्जरी क्रूज जहाज पर रहेंगे।

  • एथलीट प्लाजा- लगभग 2,400 प्रतिभागी नागोया बंदरगाह के गार्डन पियर पर अस्थायी नए सिरे से तैयार किए गए लकड़ी के शिपिंग कंटेनरों में रहेंगे। खेलों के बाद इन्हें आपदा राहत इकाइयों में बदल दिया जाएगा।

  • मौसम का जोखिम- चूंकि ये आयोजन प्रशांत क्षेत्र में टाइफून के मौसम के दौरान हो रहा है, इसलिए आयोजकों को क्रूज जहाज के लिए आपातकालीन निकासी योजनाओं को लेकर मुश्किल सवालों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर तब जब कोई भयंकर तूफान या सुनामी आ जाए।

भागीदारी का दबाव और सख्त बजट

शुरुआती बजट 2016 के अनुमानों से 60% से अधिक बढ़ गया है। इस वित्तीय दबाव के कारण आयोजकों और ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के बीच बड़ा मतभेद पैदा हो गया, क्योंकि रजिस्ट्रेशन की संख्या उम्मीद से कहीं ज्यादा 15,000 से बढ़कर 17,000 से अधिक एथलीट और अधिकारी हो गई।

आइची के गवर्नर और समिति के अध्यक्ष हिदेआकी ओमुरा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि देर से हुए रजिस्ट्रेशन को संभालने के लिए न तो पर्याप्त मैनपावर है और न ही बजट।

हालांकि ओसीए ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि जुलाई की डेडलाइन से पहले रजिस्टर हुए सभी एथलीटों को कमरे मिल गए हैं, लेकिन जो देश आखिरी समय में अपनी टीम में बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं उनसे साफ तौर पर कहा गया है कि वे अपने होटल और रहने-सहने का इंतजाम और खर्च खुद उठाएं।

वेन्यू की स्थिति से स्पोर्ट्स फेडरेशन की नाराज

नए स्टेडियम बनाने के बजाय नागोया ने मौजूदा रीजनल सुविधाओं को ही बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है। खेलों का मुख्य केंद्र नया बना 30,000 सीटों वाला पालोमा मिजुहो स्टेडियम होगा जहां ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी के साथ-साथ ट्रैक-एंड-फील्ड इवेंट्स भी होंगे। हालांकि, 43 खेलों को 54 वेन्यू में फैलाने जिनमें से कुछ टोक्यो और ओसाका तक फैले हैं, उससे तुरंत ऑपरेशनल शिकायतें सामने आई हैं।

Preparations for the Aichi-Nagoya 2026 Asian Games have reached their final and crucial stage.
Women's Asia Cup: स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, हांगकांग को 137 रन से रौंदकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

क्रिकेट को लेकर विवाद

बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॅार क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने निशिन कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बने नए क्रिकेट ग्राउंड को लेकर कड़ी चिंता जताई है। ऑर्गनाइजर्स ने क्रिकेट टीमों को सेंट्रल नागोया के होटलों में ठहराया है, जिससे उन्हें वेन्यू तक पहुंचने के लिए लंबा सफर करना पड़ रहा है।

आलोचकों का कहना है कि इस वेन्यू में खिलाड़ियों के लिए टॉप-लेवल की सुविधाएं नहीं हैं। जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने इस जल्दबाजी को माना है और कहा है कि उनके पास सुविधाएं शुरू से बनाने के लिए सिर्फ 17 महीने थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com