आख़िर क्यों बढ़ा Kuldeep Yadav पर दबाव, SA vs IND T20I Series होगी निर्णायक, जानिए क्यों
- Written By: नवभारत डेस्क
-विनय कुमार
भारत के मांझे हुए स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के लिए IPL 2022 का सीजन बेहतरीन रहा। उन्होंने DC की तरफ से खेले इस सीज़न में कुल 21 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। लेकिन, ICC T20 World Cup, 2022 की टीम इंडिया में सेलेक्ट लिए जाने को लेकर उन्हें कठिन परीक्षा से गुजरना होगी। SA vs IND T20I Series, 2022 में उन्हें हर हाल में जानदार प्रदर्शन करना होगा। लेकिन, आखिर इनपर इतना दबाव आया कैसे ? आईए जानें।
IND vs SA T20 Series में Kuldeep Yadav पर क्यों है भारी दबाव
सम्बंधित ख़बरें
क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
Sri Lanka vs India Warm-up Match: चोटिल शुभमन गिल पहले वॅार्म-अप मैच से हुए बाहर, केएल राहुल संभालेंगे कमान
R. Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब जीतकर बढ़ाया भारत का मान
BCCI ने शेयर किया टीम इंडिया का मजेदार प्रैक्टिस वीडियो, नए फील्डिंग कोच ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा चैलेंज
- ICC ODI World Cup, 2019 के बाद से भारतीय टीम से बाहर होने के बाद कुलदीप यादव को मौके बहुत कम मिले
- IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC) के साथ शानदार प्रदर्शन के साथ वापसी करने से पहले कुलदीप यादव को KKR की टीम से पिछले 3 सीज़न में कुल 14 मैच ही खेलने का मौका मिला।
- IPL 2022 के ताज़ा सीज़न में कुलदीप यादव ने 21 विकेट चटकाए। लेकिन, टीम इंडिया के सिलेक्टर्स अभी भी युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई को प्रायरिटी देने के मूड में हैं।
- साउथ अफ्रीका के पिछले दौरे में SA के खिलाफ (SA vs IND Series, 2022) सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे स्पिन गेंदबाज और ऑल- राउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की टीम इंडिया में वापसी होने की वजह से कुलदीप यादव के बेंच पर एक और लंबे स्पैल के लिए इंतजार करने की आशंका है।
- ऐसे में कुलदीप यादव भारत के दौरे पर आ रही SA की टीम के खिलाफ़ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जान झोंक देंगे, ताकि, ICC T20 World Cup, 2022 की टीम इंडिया में उनकी एंट्री हो सके।
आपको बता दें कि SA vs IND T20I Series, 2022 में कुलदीप यादव का प्रदर्शन उनके आगे के क्रिकेट करियर का भविष्य तय करेगा। अगर वे बढ़िया प्रदर्शन करते हैं, तो उनका इंग्लैंड का दौरा भी का पक्का हो जाएगा। ऐसा होने पर ICC T20 World Cup, 2022 की टीम के लिए उनकी राह आसान होंजाएगी।
SA vs IND T20I Series के लिए भारतीय टीम
केएल राहुल (KL Rahul Captain), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (Rishabh Pant Wicket-keeper Batter Vice-Captain), दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik Wicket-keeper Batter), हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), अक्षर पटेल (Axar Patel), रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi), भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल (Harshal Patel), अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
