-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Abhishek Sharma Misses Yuvraj Singh Fastest Fifty Record 3rd T20 Vs New Zealand
युवराज सिंह का रिकॉर्ड बच गया? अभिषेक शर्मा ने के जवाब ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Abhishek Sharma Interview: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 14 गेंदों में अर्धशतक जमाया। वह भारत के लिए युवराज सिंह के सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए।

अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में फिफ्टी जड़कर इतिहास रचा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए थे। हालांकि वह इस ऐतिहासिक उपलब्धि को छूने से चूक गए और 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बावजूद उनकी पारी ने फैंस और क्रिकेट के दिग्गजों का दिल जीत लिया।
युवराज के रिकॉर्ड के सवाल पर अभिषेक का जवाब
मैच के बाद अभिषेक शर्मा से युवराज सिंह का रिकॉर्ड न टूट पाने को लेकर सवाल किया गया। इस पर अभिषेक ने ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में बेहद सधे हुए अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए नामुमकिन से भी ज्यादा मुश्किल है। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और कोई भी बल्लेबाज ऐसा कर सकता है।
अभिषेक शर्मा ने आगे कहा कि इस सीरीज में सभी बल्लेबाज बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और आने वाले मुकाबलों में और भी रोमांच देखने को मिलेगा। उनका मानना है कि जब टीम का माहौल सकारात्मक होता है, तो व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपने आप बनने लगते हैं। अभिषेक का यह बयान उनकी परिपक्व सोच और टीम फर्स्ट अप्रोच को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
81 रन की तूफानी पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, बोले- शतक से ज्यादा जरूरी…
क्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता
यह खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया हिटमैन? रोहित शर्मा की जगह वर्ल्ड कप 2027 में गिल के साथ मचाएगा धमाल
पहली ही गेंद पर ठोका छक्का
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में भी अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला। हाल के समय में वह कई बार ऐसा कर चुके हैं। इस पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह जानबूझकर पहली गेंद से अटैक करने की योजना नहीं बनाते। यह सब एक तरह का इंस्टिंक्ट होता है, जो पिच पर पहुंचने के बाद खुद-ब-खुद काम करता है।
That’s some way to get off the mark 😎 Ishan Kishan 🤝 Abhishek Sharma Fifty up for #TeamIndia in the chase Scorecard ▶️ https://t.co/YzRfqi0li2#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank ️ pic.twitter.com/P0dTXAHPlp — BCCI (@BCCI) January 25, 2026
उन्होंने बताया कि वह गेंदबाज के बारे में सोचते हैं कि वह पहली गेंद पर किस तरह की डिलीवरी कर सकता है और उसी हिसाब से प्रतिक्रिया देते हैं। अभिषेक का फोकस सिर्फ सही गेंद को सही तरीके से खेलने पर रहता है। यदि बात करें मुकाबले की तो टीम इंडिया ने पहले से ही न्यूजीलैंड को पूरी तरह दबाव में रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 48 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास की सबसे खतरनाक पिटाई! 60 गेंदों में कूटे 154 रन, टीम इंडिया ने तोड़े किए दुनिया के तमाम रिकॉर्ड
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 10 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 68 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 57 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ सीरीज में दबदबा बनाया, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।
Abhishek sharma misses yuvraj singh fastest fifty record 3rd t20 vs new zealand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Aug 04, 2026 | 09:37 PMJio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
Aug 04, 2026 | 09:27 PM‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
Aug 04, 2026 | 09:24 PMछात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
Aug 04, 2026 | 09:23 PMमहाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 04, 2026 | 09:20 PMदेश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
Aug 04, 2026 | 09:13 PMJPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Aug 04, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














