Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज 1-1 से की बराबर

टीम इंडिया ने रविवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 100 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। अभिषेक शर्मा की 47 गेंद में 100 रन की शानदार शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 07, 2024 | 08:56 PM

अभिषेक ने जड़ा शतक (फोटो: BCCI)

Follow Us
Close
Follow Us:

हरारे. टीम इंडिया ने रविवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 100 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। अभिषेक शर्मा की 47 गेंद में 100 रन (7 चौके और 8 छक्के) की शानदार शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का सर्वोच्च स्कोर है, इससे पहले सर्वोच्च स्कोर 186 रन का था।

गौरतलब है कि बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण पहले मैच में टीम इंडिया को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत ने मुकेश कुमार (37 रन देकर तीन विकेट), आवेश खान (15 रन देकर तीन विकट) और रवि बिश्नोई (11 रन देकर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी से जिम्बाब्वे को 18.4 ओवर में 134 रन पर समेट दिया। भारत ने इस तरह टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की। जिम्बाब्वे के लिए सलामी बल्लेबाज वेस्ले माधेवेरे ने 43 रन, ल्यूक जोंगवे ने 33 रन और ब्रायन बेनेट ने 26 रन की पारी खेली। इनके अलावा जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कैंपबेल के बेटे जोनाथन कैंपबेल (10 रन) ही दोहरे अंक में पहुंचे।

For his maiden 💯 in his second T20I, Abhishek Sharma receives the Player of the Match 🏆#TeamIndia win by 100 runs and level the series 1️⃣ – 1️⃣ Scorecard ▶️ https://t.co/yO8XjNqmgW#TeamIndia | #ZIMvIND | @IamAbhiSharma4 pic.twitter.com/b72Y9LaAiq — BCCI (@BCCI) July 7, 2024

पहले मैच में पदार्पण के दौरान चार गेंद में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक ने सूझबूझ से खेलते हुए रूतुराज गायकवाड़ (47 गेंद में नाबाद 77 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी निभायी। इन दोनों के अलावा रिंकू सिंह ने 22 गेंद में पांच छक्के जड़ित नाबाद 48 रन की पारी खेली। गायकवाड़ और रिंकू ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 87 रन की भागीदारी निभायी।

वेलिंगटन मास्काद्जा और ब्लेसिंग मुजारबानी को एक एक विकेट मिला। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में छक्के जड़ने वाले सबसे शानदार खिलाड़ी अभिषेक को 27 रन पर जीवनदान मिला जब मास्काद्जा ने ल्यूक जोंगवे की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद इस भारतीय बल्लेबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिषेक ने अपने अंतरराष्ट्रीय रन का खाता ऑफ स्पिनर ब्रायन बेनेट की गेंद पर छक्का लगाकर खोला। उन्होंने डियोन मेयर्स की गेंद पर स्क्वायर के पीछे छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा किया।

Win in the 2nd T20I ✅ Strong bowling performance 👌 3️⃣ wickets each for @ksmukku4 and @Avesh_6
2️⃣ wickets for Ravi Bishnoi
1️⃣ wicket for @Sundarwashi5
Scorecard ▶️ https://t.co/yO8XjNqmgW#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/YxQ2e5vtIU — BCCI (@BCCI) July 7, 2024

मेयर्स के एक ओवर में बने 28 रन के बाद भारतीय पारी ने तूफानी रफ्तार पकड़ी। प्रतिद्वंद्वी कप्तान सिकंदर रजा की गेंद पर लगा अभिषेक का छक्का सबसे आकर्षक रहा। उन्होंने बायें हाथ के स्पिनर मास्काद्जा पर लगातार तीन छक्के जड़े और फिर अपना शतक पूरा करते ही उनकी गेंद पर आउट हो गये। डग आउट में लौटने पर उन्हें कप्तान और उनके मित्र शुभमन गिल ने बधाई दी। अभिषेक की पारी का सबसे अच्छी चीज ‘गियर’ बदलना रही।

यह भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, छक्के जड़ने के मामले में निकले आगे

भारत ने पहले 10 ओवर में एक विकेट पर 74 रन बनाये। फिर अगले पांच ओवर में टीम ने युवराज सिंह के शिष्य की बदौलत 78 रन जोड़े। खराब क्षेत्ररक्षण का भी जिम्बाब्वे को नुकसान पहुंचा जिन्होंने गायकवाड़ का कैच भी छोड़ दिया था। इसके बाद गायकवाड़ और रिंकू ने 36 गेंद में 87 रन की भागीदारी निभायी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरूआत अच्छी नहीं रही जिसने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाये। मुकेश और आवेश ने जिम्बाब्वे के शीर्ष क्रम को आउट किया जिससे जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में अपने चार विकेट गंवा दिये थे।

माधेवेरे एक छोर पर डटे थे लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे और महज औपचारिकता बची थी। माधेवेरे ने 39 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने जोंगवे के साथ आठवें विकेट के लिए 32 गेंद में 41 रन जोड़े। इसके अलावा कोई महत्वपूर्ण भागीदारी नहीं बनी। पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले स्पिनर रवि बिश्नोई ने दो और वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट झटका। (एजेंसी एडिटेट)

Abhishek sharma hits century india beat zimbabwe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2024 | 08:55 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

शाहरुख के गाने के लिए भूखी रहीं ट्विंकल खन्ना, चने खाकर किया था गुजारा, जानें दिलचस्प किस्सा

2

जब भिखारी भी ‘काका’ के नाम पर मांगते थे भीख, जानें स्टारडम से डिप्रेशन तक का सफर

3

‘ताइवान चीन का अटूट हिस्सा’: रूस ने खुलेआम किया बीजिंग का समर्थन, जापान को गंभीर चेतावनी

4

आज का राशिफल 29 दिसंबर 2025: आज कुंभ राशि सहित इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.