- Hindi News »
- Sports »
- Aakash Chopra Say Pakistan Team Will Travel To India For Odi World Cup 2023 Asia Cup Ind Vs Pak Match
आकाश चोपड़ा ने दिया PCB को करारा जवाब, कहा-‘मैं लिखकर देता हूं… पाक खिलाड़ियों को आना पड़ेगा भारत’
इन बातों को मैं गंभीरता से नहीं लेता हूं। अगर 2023 का एशिया कप होगा, तो न्यूट्रल वेन्यू पर होगा, यह मानकर चलिए।
- Written By: काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: अगले साल वनडे एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) पाकिस्तान (Pakistan) में खेला जाने वाला है। वहीं, अगले साल भारत (India) में वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) भी खेला जाना है। इसी बीच बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने बयान दिया कि, भारतीय टीम अगले साल पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।
पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप में भारत दौरा करने पर नाराजगी जताई है। वहीं, अगले साल वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की बात कही है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि यदि एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर कराया, तो वह एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) से भी हट जाएगा।
वहीं, पीसीबी (PCB) के इसी बयान पर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, मैं लिखकर दे सकता हूं कि वर्ल्ड कप खेलने के लिए पाकिस्तान टीम को भारत आना ही पड़ेगा। इतना ही नहीं एशिया कप भी न्यूट्रल वेन्यू पर होगा। आकाश चोपड़ा का मानना है कि पाकिस्तान को आईसीसी और एसीसी से मोटी रकम मिलती है। वह वर्ल्ड कप से हट नहीं सकता।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल की कप्तानी पर उठाए सवाल, श्रेयस अय्यर की तारीफ में पढ़े कसीदे
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, जीत के साथ सेमीफाइनल में की एंट्री
SRH की दुखती रग आई सामने, अगर ये कमजोरी दूर नहीं हुई, तो हाथ से फिसल जाएगी IPL 2026 की ट्रॉफी!
फिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम, अब क्रिकेट नहीं हॉकी के मैदान पर होगी जंग, खिलाड़ियों के बीच होगा हैंडशेक?
आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘भारत एसीसी से एक भी रुपया नहीं लेता है। एसीसी से सभी टीमों को जो भी फंड मिलता है, भारत वह लेता ही नहीं है। भारत अब तक एशियन क्रिकेट में बड़े भाई वाला रोल निभाते आ रहे हैं। कहा गया है कि हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे, तो मैं यह लिखित में दे सकता हूं कि भारत नहीं जाएगा पाकिस्तान दौरे पर। एशिया कप भी न्यूट्रल वेन्यू पर हो जाएगा, यह भी आप मुझसे लिखित में ले सकते हैं। पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप भी खेलने (भारत दौरे पर) आएगा, यह भी लिखित में ले सकते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘यह सारी चीजें पक्की हैं, क्योंकि भारत नहीं है, तो एशिया कप हो ही नहीं सकता। बंद कर दीजिए फिर इसे। वर्ल्ड कप के मुकाबले एशिया कप बहुत छोटा है। वर्ल्ड कप अगर आपने छोड़ा, तो आईसीसी से मिलने वाली मोटी रकम भूलनी पड़ेगी। इन बातों को मैं गंभीरता से नहीं लेता हूं। अगर 2023 का एशिया कप होगा, तो न्यूट्रल वेन्यू पर होगा, यह मानकर चलिए। अगले साल वाला वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही होगा और सभी देश खेलने आएंगे, यह भी मानकर चलिए।’
Aakash chopra say pakistan team will travel to india for odi world cup 2023 asia cup ind vs pak match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर बस सेवा आर्थिक संकट में, आमदनी कम, खर्च ज्यादा; परिवहन विभाग पर दबाव
Apr 15, 2026 | 11:17 AMIIT मुंबई में एडमिशन के नाम पर ठाणे में महिला से 12.5 लाख की ठगी, फर्जी IRS अधिकारी गिरफ्तार
Apr 15, 2026 | 11:17 AMकल्याण में पुलिस की बड़ी रेड! गोरेगांव NESCO ड्रग्स पार्टी का सप्लायर आनंद पटेल गिरफ्तार; ठाणे में मिला गांजा
Apr 15, 2026 | 11:15 AMStreet Light Issue: दिन में जल रहीं स्ट्रीट लाइट, रात में अंधेरा; शिवाजीनगर में बिजली की बर्बादी पर हंगामा
Apr 15, 2026 | 11:10 AMदीक्षाभूमि से समता का संकल्प: विकास कार्यों के लिए धन की नहीं होगी कमी- मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले
Apr 15, 2026 | 11:08 AMमैं सम्राट चौधरी…, बिहार के 24वें सीएम बने Samrat Chaudhary, 75 साल में पहली बार बना BJP का CM
Apr 15, 2026 | 11:07 AMMiddle East तनाव के बीच भारत का डंका, इस साल 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
Apr 15, 2026 | 11:00 AMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














