महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रहा 'आदित्य अनघा', बैंकिंग सेक्टर की टॉप 10 रैंकिंग में शामिल

आदित्य अनघा प्रारंभ से ही एक मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी आज बैंकिंग के क्षेत्र में टॉप 10 में अपनी जगह बना चुकी है। मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के रूप में कार्य करते हुए महिला सशक्तिकरण में आगे है।
आदित्य अनघा प्रारंभ से ही एक मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी आज बैंकिंग के क्षेत्र में टॉप 10 में अपनी जगह बना चुकी है। मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के रूप में कार्य करते हुए महिला सशक्तिकरण में आगे है।
आदित्य अनघा
Published on
Updated on

आदित्य अनघा मल्टीस्टेट क्रेडिट को.ऑप सोसायटी लि. की 2 अक्टूबर 2011 को स्थापना की गई। आदित्य अनघा प्रारंभ से ही एक मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के रूप में कार्यरत है। आदित्य अनघा सभी शासकीय नियमों का पालन करते हुए ग्राहकों को दैनंदिन बैंकिंग सुविधा प्रदान कर रही है। आदित्य अनघा मल्टीस्टेट क्रेडिट को. ऑप सोसायटी लि. सहकार क्षेत्र में असुरक्षिता की भावना दूर कर आम लोगों को सर्वोत्तम सेवा प्रदान करने में आदित्य अनघा मल्टीस्टेट क्रेडिट को. ऑप सोसायटी लि. का अमूल्य योगदान रहा है।

आदित्य अनघा की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती अनघा समीर सराफ, उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में केवल 7 कर्मचारियों के साथ काम शुरू किया था और आज 720 से अधिक कर्मचारी संस्था में कार्यरत है और आज 300000 से अधिक ग्राहक सभासदों का विश्वास संस्था ने संपादन किया है। श्रीमती अनघा सराफ ने बताया कि पहले दिन से खुद से ही प्रतिस्पर्धा करते हुए संस्था निरंतर प्रगति पथ पर चल रही है। इसके लिए उन्होंने स्वच्छ प्रशासन और तत्पर सेवा के नियम को अपनाया। संस्था ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में 88 शाखाओं के साथ विस्तार किया है। केवल शाखाओं के विस्तार को ही प्रगति न मानते हुए उनका व्यावसायिक विस्तार पर भी संस्था का ध्यान है।

7 दिन का विशेष प्रशिक्षण

श्रीमती अनघा सराफ का मानना है की कर्मचारी संस्था के लिये एक असेट है और किसी भी संस्था की प्रगति में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संस्था के पास मानवीय संसाधन उत्तम होंगे तो दिन प्रतिदिन संस्था प्रगति पथ पर अग्रसर रहेगी। संस्था में हर एक कर्मचारी को 7 दिन का विशेष प्रशिक्षण अनिवार्य है। कर्मचारियों को उनके और उनके परिवार के लिए हेल्थ इन्शुरन्स, 10 वर्षों से ज्यादा सेवा देने वाले कर्मचारियों के लिए किफायत दर से होम लोन जैसी सुविधा दी गयी है। हर साल 20 बेस्ट परफ़ॉर्मर कर्मियों को विदेश भ्रमण पर भी ले जाया जाता है। साल में एक बार कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच भी की जाती है। हर साल 2 अक्टूबर को स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है जिसमें कर्मचारी बढ़कर हिस्सा लेते है।

टॉप 10 रैंकिंग में है शामिल

आदित्य अनघा के विकास में दैनिक प्रतिनिधि एक महत्वपूर्ण आधार स्तम्भ है। संस्था के पास आज 3200 से ज्यादा प्रतिनिधि है। आदित्य अनघा ने इन्हें आर्थिक रूप से सक्षम किया है। आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग कर इन्हें मोबाईल ऐप भी दिया है। महिला सशक्तिकरण में भी आदित्य अनघा अग्रसर है। श्रीमती अनघा सराफ ने बताया की उनके घर की पृष्ठभूमि बैंकिंग होने की वजह से इसी दिशा में सोसायटी की स्थापना की गई जो आज टॉप 10 में शामिल है। आज संस्था के पास 1300 करोड़ के डिपॉजिट है और 600 करोड़ का ऋण बाटा है। संस्था का 62 करोड़ का शेयर कैपिटल और 151 करोड़ का निवेश है। संस्था के पास 500 करोड़ का एसेट्स की है। किसानों, बेरोजगार और सामाजिक दायित्व के निर्वाह में भी अग्रणी अपने व्यवसाय के साथ सामाजिक दायित्व के निर्वाह में संस्था अग्रणी है।

गो ग्रीन गो नीम मुहिम

"गो ग्रीन गो नीम" मुहिम के तहत संस्था ने 1 लाख नीम के पेड़ लगाए है। छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए वे हर वर्ष 10 वीं और 12 वीं के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते है। संस्था के कार्य को देखते हुए आदित्य अनघा को फेडरेशन ऑफ़ मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी ने सर्वोत्कृष्ट संस्था पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं, कई संस्थाओं ने भी उन्हें सम्मनित किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com