Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: टीम कुक पर डाला दबाव, ट्रंप नहीं चाहते भारत में एपल का प्लांट

ट्रंप ने एपल के सीईओ टिम कुक को अपनी दोस्ती का वास्ता देते हुए कहा कि वह भारत में आईफोन का निर्माण न करें क्योंकि वह दुनिया में सबसे ऊंचे टैरिफ वाले देशों में से एक है।अभी आईफोन अमेरिका में 1,199 डॉलर का मिलता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: May 17, 2025 | 12:30 PM

ट्रंप के रुख में नरमी लेकिन सजगता जरूरी (सौ. फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (मागा) नारे के साथ डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि सिर्फ अमेरिका ही सबकुछ बनाए और दुनिया के देश उससे खरीदें।ऐसी स्थिति 1940 से 1950 के दौरान रही होगी जब एशिया के देश गरीब और पिछड़े हुए थे तथा यूरोप हिटलर के हमले की वजह से संकट में था।आज स्थितियां बिल्कुल अलग हैं।अमेरिका डेट्रायट स्थित कार निर्माण उद्योग कब का दम तोड़ चुका है।वहां सारी गाड़ियां जापान, जर्मनी, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, इटली में बनी नजर आएंगी।

अमेरिका लड़ाकू विमान, मिसाइल, हर तरह की युद्ध सामग्री तथा बोइंग जैसा यात्री विमान बनाता है लेकिन बाकी तमाम चीजें वह विदेश से मंगाता रहा है।वजह यह है कि अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग व प्रोडक्शन कॉस्ट ज्यादा है।वहां श्रमिकों को हर घंटे 15 डॉलर या उससे अधिक वेतन देना पड़ता है।अमेरिका ने कई दशक पूर्व मैन्युफैक्चरिंग की जिम्मेदारी चीन को हस्तांतरित कर दी क्योंकि वहां काफी कम वेतन में लोग घंटों काम करते हैं।चीन निर्मित सामग्री सस्ती पड़ती है।यदि अमेरिकी कंपनियां चीन की बजाय अपने देश में आकर निर्माण करें तो लागत ज्यादा आएगी और मुनाफे की बजाय घाटा होगा।

ट्रंप ने एपल के सीईओ टिम कुक को अपनी दोस्ती का वास्ता देते हुए कहा कि वह भारत में आईफोन का निर्माण न करें क्योंकि वह दुनिया में सबसे ऊंचे टैरिफ वाले देशों में से एक है।ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में अनिश्चितता की वजह से एपल जून तिमाही में अमेरिका में बिकनेवाले अधिकांश आईफोन का निर्माण भारत में करेगा।चीन पर निर्भरता धीरे-धीरे कम करते हुए टिम कुक की कंपनी अपने कुल आईफोन निर्माण का एक चौथाई चीन से भारत स्थानांतरित करना चाहती है।अभी आईफोन अमेरिका में 1,199 डॉलर का मिलता है।

यदि उसे चीन या भारत की बजाय अमेरिका में बनाना पड़े तो उसकी लागत 3,500 डालर हो जाएगी।इसका मांग पर विपरीत असर पड़ेगा।ट्रंप मानकर चल रहे हैं कि अपने देश में मैन्युफैक्चरिंग करने से अमेरिका का व्यापार संतुलन सुधरेगा।ट्रंप की आदत एकपक्षीय तौर पर मनमाने दावे करने की है।उन्होंने दावा किया कि भारत अमेरिकी सामान पर कोई टैरिफ नहीं लगाने को तैयार हो गया है जबकि भारत ने ट्रंप को इस दावे की पुष्टि नहीं की है।भारत अमेरिका से आनेवाली कृषि सामग्री और डेयरी उत्पादों पर टैरिफ हटाएगा तो भारतीय किसानों के हितों पर आंच आएगी।अमेरिका की माइक्रोसाफ्ट, अल्फाबेट, अमाजन, मेटा, हाथवे, बर्कशायर जैसी टॉप 10 कंपनियां सेवा (सर्विस) के क्षेत्र में अग्रणी हैं।एपल 3.6 खरब डॉलर की कंपनी है जो सेवा क्षेत्र से 25 प्रतिशत कमाई कर लेती है।ट्रंप मैन्युफैक्चरिंग की जिद छोड़कर सर्विस सेक्टर पर ध्यान दें तो उचित रहेगा।

लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Us president donald trump does not want apple plant in india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2025 | 12:28 PM

Topics:  

  • America News
  • Donald Trump
  • US President

सम्बंधित ख़बरें

1

‘भारत शांति के साथ…’, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, ट्रंप के गाजा प्लान पर खुला समर्थन

2

मेलानिया ट्रंप के AI अवतार ने काटा बवाल, राष्ट्रपति ने भी लुटाया प्यार, ट्रेंड करने लगा $MELANIA

3

’48 घंटे और फिर…’, ट्रंप के सब्र ने दिया जवाब, गाजा पर हमास को दे दी आखिरी चेतावनी.

4

गाजा प्लान पर पाकिस्तान ने मारी पलटी, ट्रंप को दिया धोखा, कहा- मुस्लिम देशों का प्रस्ताव नहीं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.