Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लैटरल एंट्री के मुद्दे पर विवाद क्यों? पहले भी हुई हैं नियुक्तियां

पूर्व प्रधानमंत्री यदि अन्य उल्लेखनीय नामों की चर्चा करें तो एन रघुराम राजन को पहले वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार और उसके बाद रिजर्व बैंक का गवर्नर पद दिया गया था। सबसे खास नाम नंदन निलेकणी का है जिन्होंने यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रमुख के रूप में आधार कार्ड कार्यक्रम शुरू किया।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Aug 24, 2024 | 12:20 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

सरकार चलाने में मदद के लिए बाहरी क्षेत्रों के ऐसे विशेषज्ञों को लाना जो कि सिविल सर्वेन्ट नहीं हैं, गलत नहीं माना जाना चाहिए। अन्य देशों में भी ऐसा प्रयोग होता रहा है। इस तरह की लैटरल एंट्री में एक ही सावधानी बरती जानी चाहिए कि निष्ठावानों को उपकृत करने की बजाय प्रतिभावानों को लाया जाए, हो सकता है कि सिविल सर्विस के अधिकारियों को यह बात अखरे कि उन्हें पदोन्नति या जिम्मेदारी की बजाय बाहरी विशेषज्ञों को क्यों लाया जा रहा है?

कांग्रेस ने मोदी सरकार के लैटरल एंट्री के कदम का विरोध किया है लेकिन उसके शासनकाल में भी तो यह होता आया है। जब देने लालबहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने डॉ. श्रीमन्नारायण को नेपाल में और इतिहासकार डॉ. भगवतशरण उपाध्याय को मारिशस में भारत का राजदूत नियुक्त करवाया था, जबकि ये दोनों भारतीय विदेश से वा (आईएफएस) में शामिल नहीं थे। उनका अपने क्षेत्रों में विशिष्ट सम्मान था।

डॉ. मनमोहन सिंह ऑक्सफोर्ड में प्रोफेसर थे। उन्हें 1972 में मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया। इसी तरह 1988 में मटिकसिंह अहलूवालिया को 1988 में प्रधानमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया जो 1990 में वाणिज्य सचिव बने। 1989 में सैम पित्रोदा को टेलीकॉम कमीशन का प्रमुख बनाया गया था। 2009 में वह प्रधानमंत्री के सलाहकार बने। 1994 में विजय केलकर को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव बनाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रेड डील के बाद जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से हाई लेवल मीटिंग, जानें किन बातों पर रहा फोकस

जब पंडित बिरजू महाराज की थिरकते कदमों में रच बस गईं कृष्ण की लीलाएं, जानें ‘कथक सम्राट’ का दिलचस्प किस्सा

लीबिया के पूर्व नेता गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की गोली मारकर हत्या, राजनीतिक हलकों में हड़कंप

4 February History: फेसबुक की आमद, मार्क जुकरबर्ग ने बदला सोशल मीडिया का अंदाज

यह  भी पढ़ें:- यह कैसी राजनीतिक लड़ाई, पूछते हैं नागरिकता और पढ़ाई

बिमल जालान जैसे अर्थशास्त्री को 1981 में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया। प्रकाश टंडन को राज्य व्यापार निगम का प्रमुख पद दिया गया था। राजीव गांधी के मित्र सुमन दुबे को सूचना व प्रसारण मंत्रालय में प्रेस सलाहकार बनाया गया था। 1993 में शंकर आचार्य को भी लैटरल एंट्री के जरिए मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था।

यदि अन्य उल्लेखनीय नामों की चर्चा करें तो एन रघुराम राजन को पहले वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार और उसके बाद रिजर्व बैंक का गवर्नर पद दिया गया था। बाद में वे अध्यापन करने शिकागो विश्वविद्यालय लौट गए थे। सबसे खास नाम नंदन निलेकणी का है जिन्होंने यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के प्रमुख के रूप में आधार कार्ड कार्यक्रम शुरू किया। समय-समय पर बाहर से लाए गए नामी विशेषज्ञों की सीधी नियुक्तियां की जाती रहीं। यदि जनहित में ऐसा किया जाता है तो इसमें राजनीति लाने और आपत्ति उठाने की कोई आवश्यकता नहीं है। अमेरिका में भी नया राष्ट्रपति अपनी पसंद के सेक्रेटरीज नियुक्त करता है जिनमें से कितने ही सिविल सर्विस से संबंध नहीं रखते।

लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Upsc lateral entry row central government cancelled

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2024 | 12:20 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.