- Hindi News »
- Special Coverage »
- Trump Happiness Politics Satire Tariff India Us Relations
निशानेबाज: ट्रंप के लिए दुनिया मांगे दुआ ताकि वो कहें, मोगैंबो खुश हुआ
Donald Trump Satire: ट्रंप की इच्छाएं अनंत हैं। भगवान बुद्ध ने कहा था कि दुखों का मूल कारण इच्छा है। जब इच्छा पूरी नहीं होती तो दुख होता है और क्रोध आता है।
- Written By: दीपिका पाल

डोनाल्ड ट्रंप ( सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मुझे खुश करना महत्वपूर्ण है। यदि भारत मुझे खुश नहीं करता तो मैं और टैरिफ लगा दूंगा। मोदी एक अच्छे इंसान हैं। वे जानते हैं कि मैं अप्रसन्न हूं इसलिए मुझे खुश करना जरूरी है।’ हमने कहा, ‘आश्चर्य की बात है कि दुनिया की एकमात्र महाशक्ति अमेरिका का प्रेसीडेंट भी खुश नहीं है।
ट्रंप को फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का वीडियो भेजा जाए जिसमें उनके ही समान महासनकी व बेरहम पात्र की भूमिका अमरीश पुरी ने निभाई थी। उसका डायलॉग मशहूर हुआ था- मोगैंबो खुश हुआ!’ पड़ोसी ने कहा,’निशानेबाज, ट्रंप की इच्छाएं अनंत हैं। भगवान बुद्ध ने कहा था कि दुखों का मूल कारण इच्छा है। जब इच्छा पूरी नहीं होती तो दुख होता है और क्रोध आता है। दुनिया को जीतने निकले सिकंदर को भी खाली हाथ लौटना पड़ा था। ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को किडनैप कर लिया ताकि वहां के तेल पर कब्जा कर सकें। इसके बाद वह दक्षिण अमेरिका के अन्य देशों खासकर कोलंबिया को निशाना बना सकते हैं। डेनमार्क के स्वामित्व वाला ग्रीनलैंड हड़पने की भी उनकी इच्छा है।
यह सारी अशांतिपूर्ण हरकतें वह शांति का नोबल प्राइज पाने के लिए कर रहे हैं। यदि मोदी उनके लिए नोबल प्राइज की सिफारिश कर दें तो ट्रंप खुश हो जाएंगे।’ हमने कहा, ‘ऐसा नहीं हो सकता। ट्रंप को खुश होने की इतनी ही इच्छा है तो अपने यहां किसी विदूषक, मसखरे या कोर्ट जेस्टर को रख लें जो उन्हें चुटकुले सुनाता रहे। पुराने राजा-महाराजा अपने दरबार में विदूषक रखा करते थे। अकबर-बीरबल के चुटकुले या जोक्स मशहूर रहे हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका ने क्यों किया ईरान पर हमला…मिडिल-ईस्ट में कहां-कहां हैं US के सैन्य ठिकाने? जानिए हर सवाल का जवाब
मिडिल ईस्ट में महातूफान! ट्रंप-नेतन्याहू का ईरान पर ‘डबल अटैक’, बोले– अब बदलेगा तेहरान का तख्त
इजरायल-अमेरिकी अटैक के बाद ईरान ने शुरू किया तांडव, एक साथ बोल दिया 7 देशों पर हमला, सामने आए तबाही के VIDEO
अमेरिका में AI पर महासंग्राम, ट्रंप बनाम Anthropic टकराव से हिली टेक इंडस्ट्री, क्या बदल जाएगा भविष्य?
ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, ट्रंप को खुश करने के लिए कॉमेडी फिल्में दिखाई जा सकती हैं। जॉनी लीवर या सुदेश भोसले की मिमिक्री सुनाई जा सकती है। वह चाहें तो कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में तशरीफ ला सकते हैं। अपने किसी सहायक से कह सकते हैं कि मुझे गुदगुदी करो ताकि मैं हंसने लगूं।’ हमने कहा, ‘स्वार्थी, महत्वाकांक्षी लोग हमेशा अंदर से अनहैपी रहते हैं। ट्रंप का भी कोई इलाज नहीं है। 2028 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव तक दुनिया को उन्हें झेलना होगा।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Trump happiness politics satire tariff india us relations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारामती विमान हादसा: कम दृश्यता और सुरक्षा खामियां बनीं अजित पवार की मौत की वजह, AAIB की जांच रिपोर्ट जारी
Feb 28, 2026 | 09:36 PMAnil Kapoor Statement: AI पर अनिल कपूर ने दी अपनी राय, बोले- ये भविष्य है, फिल्मों में सही इस्तेमाल जरूरी
Feb 28, 2026 | 09:33 PM‘जम्मू-कश्मीर के लिए यह गर्व का पल…’, पहली बार Ranji Trophy का खिताब जीतने पर PM मोदी और अमित शाह ने दी बधाई
Feb 28, 2026 | 09:32 PM‘भारतीय क्रिकेट लगातार आगे…’, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी जीत पर देवजीत सैकिया का बड़ा बयान
Feb 28, 2026 | 09:28 PMCleaning Hacks: पंखे पर जम गई है जिद्दी और चिपचिपी धूल? बिना फर्श गंदा किए 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Feb 28, 2026 | 09:22 PMघातक रसायनों के परिवहन के लिए बनेगी एसओपी, हाईवे पर सुरक्षा होगी चाक-चौबंद: सीएम
Feb 28, 2026 | 09:19 PMप्याज की गिरती कीमतों पर छगन भुजबल चिंतित, किसानों के असंतोष के बीच मुख्यमंत्री से तत्काल बैठक बुलाने की मांग
Feb 28, 2026 | 09:07 PMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM














