Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

5 October : मोबाइल फोन में क्रांति के सूत्रधार स्टीव जॉब्स का हुआ था निधन

  • By रंजन सिंह
Updated On: Oct 05, 2021 | 01:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. कुछ लोग अपने कारनामों से इतिहास में जगह बनाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जिनकी उपलब्धियों से इतिहास की दिशा बदल जाती है। दुनियाभर में कंप्यूटर और मोबाइल फोन के क्षेत्र में क्रांति के अग्रदूत माने जाने वाले एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स एक ऐसे ही व्यक्ति थे, जिन्होंने आसमान की बुलंदियां हासिल कीं और अपने दृढ़निश्चय और नवाचार से अपने उत्पादों के जरिए बाजार को एक नयी दिशा दी। 5 अक्टूबर 2011 की तारीख उस महान विभूति की पुण्यतिथि के रूप में इतिहास में दर्ज है। देश दुनिया के इतिहास में पांच अक्टूबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1676 : ब्रिटिश हुकुमत ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दो तरह के सिक्के ढालने की इजाजत दी। बम्बई में ढाली गई यह मुद्रा रूपया और पैसा कहलाई।

1805 : लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन।

1813 : थेम्स की लड़ाई :जो अब कनाडा का ओंटारियो है: में अमेरिका के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को मात दी। ब्रिटिश सेना में तकरीबन 1000 भारतीय सैनिक थे।

1864: कलकत्ता :अब कोलकाता: में आए प्रलंयकारी भूकंप में शहर का बड़ा हिस्सा तबाह। भूकंप में तकरीबन 60 हजार लोगों की मौत हुई।

1868 : प्रसिद्ध असमी लेखक लक्ष्मीनाथ बेजबरूआ का जन्म।

1975 : इंग्लैंड के बर्कशायर में केट विंस्लेट का जन्म। कई फिल्मों में महिलाओं के अलहदा किरदारों को अपने अभिनय से अमर बनाने वाली केट को टाइटैनिक में उनकी भूमिका के लिए दुनियाभर में सराहा गया।

1989: मीरा साहिब फातिमा बीबी देश की शीर्ष अदालत में पहली महिला न्यायाधीश बनीं।

1991: इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक और देश की पत्रकारिता के स्तंभ माने जाने वाले रामनाथ गोयंका का निधन। उन्हें प्रेस की स्वतंत्रता का मुखर पैरोकार माना जाता है।

1998 : अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की न्यायिक समिति ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई की सिफारिश की।

2011 : एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन। अमेरिका के इस करिश्माई व्यक्ति ने कंप्यूटर और मोबाइल फोन के बाजार को एक नयी दिशा दी और उनकी कंपनी एक दिन दुनिया की सबसे सफल कंपनी बनी। (एजेंसी)

Today in history october 5 steve jobs the architect of the revolution in mobile phones

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2021 | 01:05 PM

Topics:  

  • Steve Jobs

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.