Titanic Southampton Departure 1912 ( Source: Social Media )
Titanic Southampton Departure 1912: ”कभी न डूब सकने वाले” पोत के रूप में प्रचारित किए गए टाइटैनिक जहाज का 10 अप्रैल से गहरा नाता है। यह जहाज 10 अप्रैल के दिन ही ब्रिटेन के साउथहैंपटन बंदरगाह से अपनी पहली और अंतिम यात्रा पर रवाना हुआ था। वैसे टाइटैनिक जहाज का जिक्र आते ही इससे जुड़ी दुर्घटना के तमाम मंजर आंखों के सामने से गुजर जाते हैं।
1847: पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म।
1875 : स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की।
1894: भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म।
1912: टाइटैनिक जहाज ब्रिटेन के साउथहैंपटन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
1916: पहले गोल्फ टूर्नामेंट का पेशेवर तरीके से आयोजन।
1930: पहली बार सिंथेटिक रबड़ का उत्पादन।
1972: ईरान में भूकंप से लगभग पांच हजार लोगों की मौत।
1972 : जैविक हथियारों के विकास, उत्पादन और भंडारण पर जैविक हथियार संधि के जरिए रोक लगा दी गई। इस पर 150 से ज्यादा देशों ने हस्ताक्षर किए।
1973 : पाकिस्तान ने संविधान में संशोधन कर जुल्फिकार अली भुट्टो को राष्ट्रपति के स्थान पर प्रधानमंत्री बनाया।
1988 : पाकिस्तान के रावलपिंडी और इस्लामाबाद के बीच घनी आबादी वाले एक इलाके में सेना के शस्त्र भंडार में आग लगने से जानमाल का भारी नुकसान। कम से कम 90 लोगों की मौत, एक हजार से ज्यादा घायल।
1982 : भारत के बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट- 1ए का सफल प्रक्षेपण।
1995: भारत रत्न से सम्मानित भारत के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।
2001 : नीदरलैंड ने एक विधेयक को मंजूरी देकर इच्छामृत्यु को मंजूरी दी। इस तरह का कानून बनाने वाला वह दुनिया का पहला देश बना।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: वैश्विक संघर्षों में भारत व पाकिस्तान की कूटनीतिक दिशा अलग
2010: पोलैंड वायुसेना का टू-154एम विमान रूस के स्मोलेंस्क के पास दुर्घटनाग्रस्त। पोलैंड के राष्ट्रपति लेच केजिस्की, उनकी पत्नी और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों समेत 96 लोगों की मौत।
2016: केरल के पुत्तिंगल मंदिर में आग लगने से 100 से अधिक लोगों की मौत और 300 से अधिक लोग घायल हुए।
2020: बांग्लादेश ने कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई।
2024: अंतरराष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण बोर्ड समेत संयुक्त राष्ट्र के कई प्रमुख निकायों के लिए भारत का चयन किया गया।
2025: एनआईए ने मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)