Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोकसभा में 770 सीटें होंगी, 2029 से लागू होगा 33 फीसदी कोटा, 257 महिलाओं को मिलेगा आरक्षण

महिला आरक्षण से पुरुष सदस्यों को नुकसान न होने पाए इसलिए परिसीमन के बाद लोकसभा की सदस्य संख्या वर्तमान 543 से बढ़ाकर 770 की जा सकती है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 31, 2024 | 01:08 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: स्वाधीनता के 77 वर्ष बाद भी देश की आधी आबादी अर्थात महिलाएं राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व नहीं पा सकी हैं। सितंबर 2023 में संसद ने 128वां संविधान संशोधन पारित कर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। इसके बावजूद किसी भी पार्टी ने महिलाओं को इतनी उम्मीदवारी नहीं दी।

वजह यह भी है कि राजनीति में चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है इसलिए इसमें ऐसे पुरुष उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है जो अपने क्षेत्र में लोकप्रिय व प्रभावशाली हों तथा जिनके पीछे जनबल दिखाई दे। यद्यपि सभी पार्टियों के नेता महिला आरक्षण का ऊपरी तौर पर समर्थन करते हैं लेकिन जब टिकट देने की बारी आती है तो महिलाओं की उपेक्षा की जाती है।

यह एक तरह का दोहरा व्यवहार है जिसमें कथनी और करनी का अंतर साफ नजर आता है। कुछ पार्टियों ने कोटे के भीतर कोटा देने का मुद्दा आगे बढ़ाया था अर्थात महिलाओं के 33 फीसदी कोटे में से अजा-अजजा और ओबीसी को आरक्षण की बात कही थी। संविधान संशोधन में किए गए प्रावधान के मुताबिक परिसीमन प्रक्रिया से महिला आरक्षण लागू करने का मुद्दा जुड़ा हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO

हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’

नवभारत निशानेबाज: PM से अनहोनी का बेतुका बयान, महिला सांसदों ने माना अपमान

बजट का हलवा यहां बंटा या अमेरिका में…अखिलेश यादव ने ट्रेड डील पर सरकार को संसद में घेरा- VIDEO

यह भी पढ़ें- Census 2025: अगले साल से शुरू होगी जनगणना, अब सामने आएगी देश की आबादी की असली तस्वीर

इसके अनुसार परिसीमन के बाद जनगणना के संदर्भित आंकड़ों के आधार पर महिला आरक्षण दिया जाएगा जो 15 वर्षों की अवधि के लिए रहेगा। ऐसे आंकड़े 2026 तक आ पाएंगे। पिछले 3-4 दशकों में महिला आरक्षण इसलिए वास्तविक धरातल पर नहीं उतरा क्योंकि पुरुष राजनेताओं को भय था कि इससे वे अपनी सीट खो बैठेंगे और वह सीट महिला के लिए आरक्षित हो जाएगी।

यदि कुल 543 सदस्यों की वर्तमान लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया गया तो महिलाओं के लिए 182 सीटें आरक्षित हो जाएंगी और पुरुषों के लिए सिर्फ 363 सीटें ही बचेंगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान लोकसभा में 467 पुरुष सदस्य हैं। ऐसी हालत में महिला आरक्षण से पुरुष सदस्यों को नुकसान न होने पाए इसलिए परिसीमन के बाद लोकसभा की सदस्य संख्या वर्तमान 543 से बढ़ाकर 770 की जा सकती है।

इस दूरगामी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नए संसद भवन का निर्माण किया गया ताकि अधिक सदस्यों को वहां स्थान मिल सके। इस तरह के आकलन के अनुसार महिलाओं के लिए 253 सीटें आरक्षित हो जाएंगी जिन पर विभिन्न पार्टियों की अथवा निर्दलीय महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी।

तब शेष 513 सीटें पुरुष नेताओं के लिए उपलब्ध होंगी। ऐसी स्थिति में राजनीतिक पार्टियों को अपने पुरुष नेताओं को निर्वाचित कराने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इन पार्टियों को अलग से महिला कोटा मिल जाएगा। लोकसभा की सीटें बढ़ाकर ही इस पहेली का हल निकाला जा सकता है।

अभी देखा जाता है कि राजनेता अपने परिवार की किसी महिला को ही टिकट देते हैं। जब महिला आरक्षण लागू होने से सीटें बढ़ जाएंगी तो राजनीति में सक्रिय अन्य महिलाओं को भी पर्याप्त अवसर उपलब्ध होगा।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

There will be 770 seats in lok sabha 257 seats will be reserved for women

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2024 | 01:08 PM

Topics:  

  • Lok Sabha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.