संयुक्त राष्ट्र ने की थी विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना, जानिए 7 अप्रैल की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
- Written By: मृणाल पाठक
नई दिल्ली: इतिहास की कई बड़ी घटनाएं सात अप्रैल की तारीख के साथ वाबस्ता हैं। इनमें कुछ ऐसी घटनाएं भी हैं, जो दुनिया को मौजूदा सूरत देने में मददगार हैं। ऐसी ही एक घटना 7 अप्रैल 1948 की है, जब संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना (Foundation Day Of WHO) की। विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के देशों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने का दायित्व निभाता है।
दुनिया के तमाम देश विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की इस अनुषांगिक इकाई का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में है। इस दिन को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस (International Health Day) के रूप में मनाया जाता है। देश दुनिया के इतिहास में सात अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1818 : ब्रिटिश सरकार ने बिना मुकदमे के लोगों को निर्वासित करने और हिरासत में रखने वाला कानून बंगाल स्टेट प्रिजनर्स रेगुलेशन एक्ट पेश किया। यह कानून देश की आजादी तक प्रभावी रहा।
सम्बंधित ख़बरें
महाकाल मंदिर की सरकारी जमीन के कथित निजी हस्तांतरण पर हाईकोर्ट सख्त; राज्य शासन व कलेक्टर को नोटिस जारी
BDL Apprentice Recruitment: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 147 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
उज्जैन: महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी
जंतर-मंतर पर AI Smart Glasses की एंट्री, प्रदर्शनकारियों की रिकॉर्डिंग से मचा बवाल, प्राइवेसी पर उठे बड़े सवाल
1919 : बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना।
1920 : भारत के प्रसिद्ध सितार वादक पं रवि शंकर का जन्म।
1929 : पहली वाणिज्यिक उड़ान भारत पहुंची, जब ब्रिटेन के इंपीरियल एयरवेज की लंदन-काहिरा सेवा को कराची तक बढ़ाया गया।
1946 : फ्रांस से सीरिया की आजादी का अनुमोदन।
1948 : संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन।
1955 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1969 : इंटरनेट का सांकेतिक जन्मदिन ।
1978 : अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने न्यूट्रान बम के विकास पर रोक लगाई।
2010 : पटना की एक विशेष अदालत ने बिहार में एक दिसंबर 1997 को अरवल जिले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों की हत्या के मामले में 16 दोषियों को फांसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई।
2020 : कोरोना संक्रमण के संकट के बीच गलत खबरें और भ्रामक जानकारी के प्रसार को रोकने के लिए व्हाट्सएप पर ज्यादा शेयर होने वाले संदेश को एक बार में एक ही नंबर पर फॉरवर्ड कर पाने का नया नियम लागू। (एजेंसी)
