Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

21 फरवरी को हुआ था सहस्त्राब्दी के पहले कुंभ का समापन

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Feb 21, 2024 | 12:31 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: हमारे देश में धर्म और आस्थाओं का एक खास स्थान है। कुंभ (Kumbh) का आयोजन भी आस्था का ऐसा ही विशालतम रूप है। हर 12 वर्ष बाद आने वाला महाकुंभ विश्व के सबसे बड़े मानव समागम के रूप में इतिहास की किताबों में दर्ज है। भारत के कुंभ मेले को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने दुनिया की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण मानव सभा के रूप में मान्यता दी है।

2001 में इस सदी के पहले महाकुंभ का आयोजन किया गया था और 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन इस कुंभ का समापन हुआ।  देश-दुनिया के इतिहास में 21 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-  

1948 : स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा राष्ट्रपति को पेश किया गया।  

सम्बंधित ख़बरें

नासिक मनपा चुनाव: ‘100 प्लस’ का नारा,, नामांकन से पहले मैदान में उतरे भाजपा के संकटमोचक गिरीश महाजन

कुशावर्त कुंड बनेगा स्वच्छता की मिसाल, CSR फंड बदलेगी त्र्यंबकेश्वर की तस्वीर, VIL ने ली जिम्मेदारी

350 एकड़ में कुंभ की चुनौती, CM फडणवीस ने पूछा- जमीन नहीं मिलेगी तो सिंहस्थ कहां होगा?

नासिक कुंभ में तैनात होंगे फायर रोबोट, 264 करोड़ के प्रपोजल को मंजूरी, आपदा से बचाव की तैयारियां तेज

1965 : विवादित राष्ट्रवादी अश्वेत नेता मालकॉम एक्स की अमेरिका में हत्या कर दी गई। न्यूयार्क में उन्हें उनके 400 समर्थकों के सामने गोली मार दी गई। हत्या के पीछे नेशन ऑफ इस्लाम नाम के एक संगठन का हाथ होने का संदेह।

1972 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड पी निक्सन ने चीन की यात्रा कर दोनो देशों के बीच पिछले 21 साल के दुराव को समाप्त किया।

1999 : यूनेस्को ने 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।

1999 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच लाहौर घोषणा पर समझौता।

2001 : सहस्त्राब्दी के पहले महाकुंभ का समापन।  

2004 : देश की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने डब्ल्यू टी ए खिताब जीतकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

2008 : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ़ अली जरदारी ने मुस्लिम लीग (एन) के नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ से हाथ मिलाया।

2013 : हैदराबाद में एक के बाद एक बम धमाकों में 17 लोगों की मौत, सौ से ज्यादा लोग घायल। 

The first kumbh of the millennium concluded on 21 february

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2024 | 12:31 PM

Topics:  

  • Kumbh Mela

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.