Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सब तरफ महंगाई का प्रभाव, चांदी-सोने के सनसनाते भाव

  • Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी
Updated On: Jul 17, 2023 | 03:11 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, इधर चांद की ओर चंद्रयान रवाना हुआ और उधर चांदी के दाम रिकार्ड स्तर तक पहुंच गए. चांदी 76,000 रुपए प्रति किलो हो गई. सोना भी 60,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है.’’

हमने कहा, ‘‘आप हर बात पर चिंता करते हैं. सब्जी महंगी हुई तो फिक्र करते हैं. सोना-चांदी महंगा हुआ तो माथे पर बल पड़ जाते हैं. आपको अपने चांदी जैसे सफेद हो रहे बालों के बारे में सोचना चाहिए.’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज आप इतनी महत्वपूर्ण बात की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. कुछ तो सोचिए. कभी हमारा देश सोने की चिड़िया कहलाता था. आज अपना यह हाल है. सोने-चांदी के बढ़ते दाम देखकर हम ठीक से सो नहीं पा रहे हैं.’’

सम्बंधित ख़बरें

प्रतियोगी तैयारी की शुरुआत, छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पहल, 1304 छात्रों ने दी स्मार्ट स्टूडेंट परीक्षा

42 बैंक खाते सील, पुणे-मुंबई में रेड! क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाकर ‘करोड़पति’ बनाने का झांसा पड़ा महंगा

Cyber Fraud: मुंबई में जज से ऑनलाइन ठगी, फर्जी कस्टमर केयर नंबर से 93 हजार रुपये उड़ाए

Dhurandhar के ‘जमील जमाली’ बने राकेश बेदी की संघर्ष से सफलता तक की कहानी, कभी खाते में थे सिर्फ 1 रुपये

हमने कहा, ‘‘आप सोना खरीदने की बजाय उसकी चर्चा या गुणगान कर सकते हैं. इसमें आपका एक पैसा भी खर्च नहीं होगा. किसी की प्रशंसा करते हुए सोने  पे सुहागा जैसा मुहावरा उपयोग में ला सकते हैं. किसी पीलिया के मरीज को सोने जैसा पीला कह सकते हैं. जब गाने की इच्छा हो तो ‘सोने जैसा रंग है तेरा, चांदी जैसे बाल’ गुनगुना सकते हैं.’’ पड़ोसी ने कहा, ‘‘आप हमें यूं ही बहला रहे हैं. सोना-चांदी महंगा होना राष्ट्रीय चिंता का विषय है. इससे निपटने का कोई उपाय बताइए.’’

हमने कहा, ‘‘लोगों को समझाया जाना चाहिए कि सोना मुसीबत की जड़ है. रामायण में सीताहरण स्वर्णमृग के पीछे भागने की वजह से हुआ था. रावण की सोने की लंका में बजरंगबली ने आग लगा दी थी. राजा मिडास ने वर मांग लिया था कि जिस चीज को छुएगा वह सोने की बन जाएगी. उसने अपनी बेटी को छुआ तो वह सोने की पुतली बन गई. इसलिए सोने से दूर रहना ही अच्छा! शास्त्रों में कहा गया है कि सोने में कलियुग समाया हुआ है. आप को सोने का मोह त्यागकर गीत गाना चाहिए- ना मांगू मैं सोना-चांदी, मांगू दर्शन देवी तेरे द्वार खड़ा एक जोगी. आप फड़कदार गीत भी सुन सकते हैं- सोना ले जा रे, चांदी ले जा रे, दिल कैसे दूंगी तुझे जोगी कि बड़ी बदनामी होगी.’’

The effect of inflation everywhere the sensational price of silver and gold

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2023 | 03:11 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.