-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Tamil Nadu Keerapakkam Panchayat Corruption Development Government Treasury
भ्रष्टाचार भी कैसा कैसा, नकली गांव के नाम पर खाया पैसा, कैसा मेरा हिंदुस्तान, 10 में 9 बेईमान
- Written By: किर्तेश ढोबले
तमिलनाडु के कीरापक्कम पंचायत के सभापति, उपसभापति और पंचायत सहायक ने खनन गतिविधियों से प्रभावित गांव के पुनर्वास के नाम पर खनन संसाधन कोष से 58,00,000 रुपए की रकम सरकारी खजाने से निकाली गई। बाद में पता चला की जिस गांव के नाम पर यह यह रकम निकाली लेकिन न तो गांव का अस्तित्व था, न उसके विकास का!

(डिजाइन फोटो)
पड़ोसी ने हमसे कहा, “निशानेबाज, क्या आप ऐसे काल्पनिक या अस्तित्वहीन गांव की कल्पना कर सकते हैं जिसके विकास के नाम पर 58,00,000 रुपए की रकम सरकारी खजाने से निकाली गई! ऐसा गोरखधंधा तमिलनाडु में हुआ। मिलीभगत से यह फ्राड किया। उन्होंने राजधानी चेन्नई की सीमा पर स्थित कीरापक्कम पंचायत के सभापति, उपसभापति और पंचायत सहायक ने खनन गतिविधियों से प्रभावित गांव के पुनर्वास के नाम पर खनन संसाधन कोष से यह रकम निकाली लेकिन न तो गांव का अस्तित्व था, न उसके विकास का! उसे आप भूतिया गांव या फैटम विलेज कह सकते हैं।”
हमने कहा, “धूर्त और बेईमान लोग जो न करें वो थोड़ा! ऐसे भ्रष्टाचारी हमेशा मौके की ताक में रहते हैं कि सरकारी फंड पर कैसे हाथ मारा जाए। कितने ही घोटालों का लंबे समय तक पर्दाफाश भी नहीं हो पाता। ऐसे में लोग चिढ़कर बोलते हैं- कैसा मेरा हिंदुस्तान, 10 में 9 बेईमान !”
यह भी पढ़ें:- भूत दर्ज कराने लगा बयान, उत्तरप्रदेश पुलिस के कारनामे से जज भी रह गए हैरान
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
CM विजय की दावत से वामपंथियों का किनारा, निमंत्रण के बाद भी बैठक में जाने से किया इनकार, गठबंधन में आई दरार?
‘तमिलनाडु में फिर होंगे विधानसभा चुनाव’, स्टालिन ने कार्यकर्ताओं को दी तैयार रहने की सलाह; क्या है मायने?
पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, उस काल्पनिक गांव में स्ट्रीटलाइट और पेयजल के लिए नल लगाने के नाम पर बोगस बिल पास कराए गए। बगैर जांच पड़ताल के चेक जारी किए गए। जब कुछ वर्ष बाद स्पेशल ऑडिट हुआ तब इस घोटाले का पता चला। इस मामले में कलेक्टर ने ‘दिल्लीबाबू’ नाम के पंचायत असिस्टेंट को निलंबित कर दिया। इस तरह के काम के लिए न तो पंचायत में प्रस्ताव पास हुआ था न तकनीकी मंजूरी हासिल की गई थी। जांच में पता चला कि ऐसा कोई गांव ही नहीं था फिर भी उसके नाम पर पैसे की बंदरबांट हो गई।”
यह भी पढ़ें:- चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने देखी लापता लेडीज, किसी फिल्म में होती खासियत और तमीज
हमने कहा, “कुछ वर्ष पूर्व एक मराठी फिल्म आई थी जिसमें एक किसान उसे बार-बार मिल रहे नोटिस और अधिकारियों के दबाव से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराता है कि उसका कुआं चोरी हो गया। इससे सभी चकरा जाते हैं हैं कि कुआं कैसे चुराया जा सकता है! सरकारी रिकार्ड में बताया गया था उसके खेत में कुआं खोदा गया और उसका खर्च मांगा जा रहा था। वास्तव में वहां कुआं था ही नहीं। कुआं खोदने के नाम पर अधिकारियों ने भ्रष्टाचार किया था। सारे दस्तावेज तैयार थे जिनमें खेत का नक्शा, कुएं की लोकेशन, खुदाई व निर्माण का निरीक्षण, मजदूरों को भुगतान, काम पूरा हो जाने की रिपोर्ट की फाइल तैयार थी। कुआं था लेकिन सिर्फ कागज पर !”
Tamil nadu keerapakkam panchayat corruption development government treasury
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PMअयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! CCTV फुटेज सामने आते ही इस बड़े अधिकारी पर गिरी गाज
Jul 07, 2026 | 10:21 PMIND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
Jul 07, 2026 | 10:16 PMGoogle का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Jul 07, 2026 | 10:13 PMCM मोहन यादव 8 जुलाई को देंगे बड़ी सौगात; पीथमपुर में करेंगे ‘लियूगोंग’ की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमि-पूजन
Jul 07, 2026 | 10:13 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
Jul 07, 2026 | 10:12 PMLord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
Jul 07, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM














