7 सितंबर का इतिहास: एक तारीख, दो दर्दनाक यादें; दिल्ली ब्लास्ट और चंद्रयान-2 का मिशन घटना

Delhi High Court Blast: 7 सितंबर भारत के इतिहास में दर्दनाक और मायूस करने वाली दो घटनाओं से जुड़ा है। 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट ब्लास्ट हुआ, जबकि 2019 में चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया।
September 7 history Delhi Blast Chandrayaan 2
दिल्ली ब्लास्ट और चंद्रयान-2फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on
Updated on

Delhi Blast Chandrayaan 2: दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर सात सितंबर 2011 के दिन सूटकेस में रखे बम में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 76 लोग घायल हुए थे। धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन हरकत उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी) ने ली थी। वर्ष 2011 की इस आतंकवादी घटना के बाद सात सितंबर की तारीख एक दर्दनाक याद के रूप में इतिहास में दर्ज हो गई।

यह तारीख भारत के लिए एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष उपलब्धि के तौर पर दर्ज हो सकती थी, जब भारत ने 2019 में अपने 'चंद्रयान-2' अभियान के तहत लैंडर 'विक्रम' को चांद पर उतारने का प्रयास किया था, लेकिन चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। इसके साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों की कई वर्ष की मेहनत पर पानी फिर गया और पूरे देश में मायूसी छा गई।

देश-दुनिया के इतिहास में सात सितंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1812: नेपोलियन ने रूसी सेना को हराया।

1822: ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1906: बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना।

1921: मिस अमेरिका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

1923: विएना में इंटरपोल की स्थापना।

1927: फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।

1931: लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू।

1940: दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान जर्मनी ने अपनी वायुसेना के जरिए ब्रिटेन के शहरों पर बमबारी शुरू की।

1963 : अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म। नीरजा ने एक अपहृत विमान के यात्रियों को बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।

1986 : बिशप डेसमंड टूटू केपटाउन के पहले अश्वेत आर्चबिशप बने।

2008 : भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एनएसजी के 45 सदस्यों ने भारत को अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।

2009 : भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड का ख़िताब जीता।

September 7 history Delhi Blast Chandrayaan 2
ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में 26 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन

2011 : दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 76 अन्य घायल।

2019 : भारत का चंद्रयान-2 अभियान असफल, लैंडर 'विक्रम' का चांद पर उतरने से ठीक पहले पृथ्वी के नियंत्रण केन्द्र से संपर्क टूटा।

2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश के पहले सूर्य मिशन 'आदित्य-एल1' में लगे कैमरे द्वारा ली गईं अंतरिक्ष यान की पहली "सेल्फी" और पृथ्वी तथा चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं।

2024: बोइंग का स्टारलाइनर यान अंतरिक्ष यात्रियों- सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर- के बिना धरती पर लौटा।

2025: जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने इस्तीफा देने की घोषणा की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com