- Hindi News »
- Special Coverage »
- Sensex Took A Leap In The Stock Market
सेंसेक्स की सनसनी का चमत्कार, अब चमकने लगा शेयर बाजार
पिछले दिनों से शेयर बाजार में काफि उछाल देखने को मिल रहा है. नई सरकार आने से सेंसेक्स और निफ्टी ने अपना नया रिकॉर्ड बना रहें है.
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(डिजाइन फोटो)
पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, नई सरकार आने से सेंसेक्स में सनसनी है। शेयर बाजार हो या शेर का शिकार, दोनों रिस्की हैं। मामला बिगड़ा तो दोनों आदमखोर हो जाते हैं। शिकार में हांका लगाना पड़ता है जोरों का शोरगुल मचाकर और ढोल पीटकर शेर को उत्तेजित कर बाहर निकाला जाता है। शेयर मार्केट में चिल्लाते-चिल्लाते ब्रोकर का गला आरडी बर्मन की कर्कश आवाज में बदल जाता है और बाद में बैठ जाता है। आपने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘गुरू’ में देखा होगा कि शेयर मार्केट के दलाल भारी भीड़ के बीच किसी बिल्डिंग की सीढि़यां चढ़ते हैं और फिर एक दूसरे की ओर हाथ चमकाकर जोरों से चिल्लाते हैं।’’
हमने कहा, ‘‘जो चिल्ला न सके वह शेयर को कैसे ऊपर उठाएगा? शेयर पर ध्वनि प्रभाव विषय पर शोध की जा सकती है। शेयर मार्केट का शातिर दलाल नया इश्यू, अंडरराइटिंग, लिवाली, तेजड़िए, मंदड़िए की अनोखी भाषा बोलता है जिसे देश के मुफ्त का राशन खानेवाले 80 करोड़ लोग समझ नहीं पाते। फुटपाथ पर बगैर किसी मैट के सोनेवाला गरीब डी-मैट अकाउंट के बारे में क्या जाने? अनुभवी दलाल सीएनबीसी आवाज या जी बिजनेस जैसे टीवी के चैनल पर बुल और बीयर पर बहस करता है और लोगों को सांकेतिक टिप्स देता है। वह इस बात से नहीं डरता कि बीयर या भालू कहीं नोच न ले अथवा बुल आ बैल मुझे मार की नौबत न ला दे।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, एक समय था जब शेयर मार्केट का सुपर स्टार हर्षद मेहता था। उसने ताश के महल के समान बगैर नींव का साम्राज्य खड़ा किया था जिसे बेमौसमी मंदी के झोंके ने ढहा दिया था। तब 600 करोड़ की माया देखते ही देखते लुप्त हो गई थी। खुद डूबा और दूसरों को भी डुबाया। एक अन्य दलाल केतन पारेख का भी किस्सा दिलचस्प है।’’
सम्बंधित ख़बरें
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
हार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
ट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
हमने कहा, ‘‘तब से जमाना काफी आगे बढ़ चुका है। शेयर में सीधे इन्वेस्ट करने वालों के अलावा म्यूचुअल फंड में भी लोग पैसा लगा रहे हैं। एसआईपी भी अच्छा रिटर्न देता है। बाकी शहरों में तो सिर्फ मामूली सड़क है लेकिन मुंबई में मशहूर दलाल स्ट्रीट है।’’ लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Sensex took a leap in the stock market
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM










