Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

26 January History: जब भारत बना संप्रभु गणराज्य, धर्म-संस्कृति से ऊपर राष्ट्र पर्व का संदेश

National Festival: 26 जनवरी भारत का राष्ट्रीय पर्व है। इसी दिन संविधान लागू हुआ और देश गणराज्य बना। यह दिन एकता, विविधता, सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jan 26, 2026 | 08:38 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय उत्सव का दिन विविध धर्मों, आस्थाओं और संस्कृतियों के देश भारत में हर दिन कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। हर धर्म में त्योहार मनाने की परंपरा है, लेकिन कुछ त्योहार ऐसे भी हैं जो प्रत्येक देशवासी के लिए महत्वपूर्ण हैं और पूरे देश में सम्मान और स्नेह के साथ मनाए जाते हैं।

26 जनवरी भी एक ऐसा ही दिन है, जो देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश का हर नागरिक चाहे वह किसी धर्म, जाति या संप्रदाय से ताल्लुक रखता हो, इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाता है। इतिहास की बात करें तो इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ।

भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इस दिन राजधानी में कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर होने वाले मुख्य आयोजन में भारत की सांस्कृतिक झलक के साथ ही सैन्य शक्ति और परंपरागत विरासत की झांकी पेश की जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

संपादकीय: आत्मचिंतन का पर्व हो हमारा गणतंत्र दिवस

नवभारत विशेष: 26 जनवरी 1930 था पूर्ण आजादी का संकल्प दिन

गणतंत्र दिवस परेड से पहले दिल्ली में छाए बादल, आंधी-तूफान का अलर्ट, राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम?

Padma Awards 2026: उदय कोटक और सत्यनारायण नुवाल सहित इन दिग्गज कारोबारियों को मिला सम्मान

देश दुनिया के इतिहास में 26 जनवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 

1556 : मुगल बादशाह हुमायूं की सीढ़ियों से गिरने से मौत।

1930 : ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।

1931 : ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी को रिहा किया गया।

1950 : स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ और भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। इसके बाद से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

1950 : सी. राजगोपालाचारी ने भारत के अंतिम गवर्नर जनरल का पद छोड़ा और डा. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद संभाला।

1950 : अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के रूप में अपनाया गया।

1950 : फेडरल कोर्ट ऑफ इंडिया, जिसकी स्थापना 1937 में हुई थी, को भारत का उच्चतम न्यायालय बनाया गया।

1957 : जम्मू-कश्मीर के भारत की तरफ के हिस्से को औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बनाया गया।

1963 : मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।

1972 : दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक अमर जवान ज्योति का अनावरण।

1981 : वायुदूत विमान सेवा की शुरुआत।

1982 : पर्यटकों को रेल के सफर के दौरान शाही और विलासितापूर्ण अनुभव का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ सेवा शुरू की। 2001 : गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, हजारों लोग मारे गए।

यह भी पढ़ें:-संपादकीय: आत्मचिंतन का पर्व हो हमारा गणतंत्र दिवस

2008 : गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।

2018 : दक्षिण कोरिया में अस्पताल में आग लगने से 37 की मौत।

2020 : तुर्किये में भूकंप में 38 लोगों की मौत।

2022 : देश में कोविड-19 के कुल मामले चार करोड़ के पार।

2025 : गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार सामरिक मिसाइल ‘प्रलय’ का प्रदर्शन।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Republic day 26 january india significance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2026 | 08:38 AM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian Democracy
  • Navbharat Editorial
  • Republic Day
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.